- आगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों को प्रवेश द्वार से जाने में परेशानी।
- सुविधाओं का पूरी तरह अभाव।
- सिविल एन्क्लेव बनाया जाये शीघ्र।
दिनांक 17 मई, 2024 को सायं 5 बजे चैम्बर भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगरा एयरपोर्ट पर यात्री व्यवस्थाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह संज्ञान में आया है कि यात्रियों के डेढ घंटा पूर्व पहुंचने पर भी आगरा एयरपोर्ट पर उन्हें प्रवेश द्वार अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं दी जाती है। 2 घंटे पूर्व बुलाया जाता है। आगरा एयरपोर्ट के प्रवेशद्वार पर यात्रियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। यह एयरपोर्ट वायु सेना के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण यात्री प्रवेश द्वार से एयरलाइंस की बसों द्वारा ही एयरपोर्ट तक जाते हैं। इन बसों द्वारा यात्रियों से 50 रुपये प्रति यात्री अलग से किराया वसूला जाता है।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर द्वारा बार बार आगरा से सभी बड़े शहरों के लिए उड़ाने चालु करने की मांग की जा रही है किन्तु आगरा से उड़ानों को बढ़ाने के स्थान पर बंद किया जा रहा है। 6 में से केवल 3 ही संचालित हैं। आगरा के साथ यह सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 2 घंटे पूर्व एयरपोर्ट पर यात्री को कोई जानकारी नहीं है। अतः 2 घंटे पूर्व पहुडने का निर्देश टिकट पर लिखा जाये। अनभिज्ञता के कारण यात्री घंटे -डेढ घंटे पूर्व ही पहुंचते हैं तो उन्हें अनुमति नहीं दी जाती है।
सदस्य दिनेश कुमार जैन ने कहा कि आगरा एयरपोर्ट पर सगे सम्बन्धियों को छोड़ने के लिए जाते हैं तो यात्रियों को 2 घंटे से कम समय पूर्व पहुंचने पर अन्दर जाने से रोका जाता है और एयर लाइन के तैनात कर्मचारियों को बड़ा अनुरोध करने पर भी प्रवेष नहीं दिया जाता। शीघ्र ही में उनके साथ यह घटना घटित हुयी है। काफी अनुरोध करने के बाद भी बस में अनुमति नदी गयी और फिर एयरलाइन की जीप से बड़ी मुष्किल से अन्दर यात्री को ले जाया गया।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि चैम्बर मांग करता है कि आगरा में सिविल एन्क्लेव (पं.