WORLD ENVIRONMENT DAY

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चैम्बर ने किये तुलसी जी के पौधे वितरित।
  • चैम्बर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लोगों को करेगा जागरूक और करायेगा एक कार्यशाला अतिशीघ्र ।
  • फाउंड्री नगर एवं नगला रामबल खत्ताघर पर किया जायेगा वृक्षारोपण।
  • शास्त्रीपुरम में प्रस्तावित जलाशय की योजना पर किया जाएगा सौन्दर्यीकरण।

दिनांक 05 जून, 2024 को पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रकोष्ठ की एक बैठक चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पर्यावरण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने किया।

प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने बैठक में सभी का स्वागत सम्मान करते हुए बताया कि पर्यावरण का क्षेत्र काफी विस्तृत है। पर्यावरण कारणों से आज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह बहुत ही चिंता का विषय है। पेड़ काटे जा रहे हैं,  जलाशय समाप्त हो रहे हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर अधिकांश  लोग जागरूक नहीं है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। तुलसी के पौधे वितरित किये गए।

अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये। इस हेतु चैम्बर द्वारा अधिक से अधिक पौधे वितरित किये जायेंगे। जो व्यक्ति पौधे लगाने से लेकर उनकी देखभाल करने का उत्तरदायित्व लेगा उन्हें जरूरत के अनुसार  पौधे मुफ्त प्रदान किये जायेंगे। चैम्बर द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। फाउंड्री नगर एवं नगला रामबल पर वृक्षारोपण किया जायेगा।

अधिवक्ता के सी जैन ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से यमुना नदी में सफाई का जो आदेश आया है वह जमा  सिल्ट, स्लज  एवं गार्वेज  हटाने के सम्बन्ध में है।

पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर द्वारा यमुना नदी में हमेशा  8-10 फुट जमा कीचड़ को साफ करने की बात उठाई गई है। शहरी क्षेत्र में यदि सभी नालों की टेपिंग कर दी जाये तो यमुना नदी में कीचड़ जाने से रुकेगी और इससे पर्यावरण में सुधार होगा।

चैम्बर द्वारा सभी सदस्यों से यह अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर 10-10 पेड़ लगाये और उनकी देखभाल करें।

बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अधिवक्ता किसी जैन, अनिल गोयल, नीरज गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।