दिनांक 31 मार्च, 2025 को दोपहर 12.30 बजे चैम्बर भवन में अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गुप्ता जी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आज की प्रेस वार्ता के विवरण की प्रति संलग्न है।
अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने इस वर्ष बिंदुवार चैम्बर की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
जिसमें
- आगरा को मिली आगरा से वाराणसी तक नई वंदे भारत एक्स्प्रेस।
- खेरिया एयरपोर्ट पर शुरू हुआ सिविल एन्क्लेव का निर्माण कार्य।
- बटेश्वर में स्वीकृत हुई स्व. अटल जी की भव्य प्रतिमा।
- लाइट एंड साउंड शो हो रहा है षीघ्र प्रारम्भ।
जो मांगे प्रक्रिया में हैं:
- आगरा को आई टी हब बनाना।
- आगरा में बैराज का निर्माण।
चैम्बर के सदस्यों के साथ-साथ इंजीनियरिंग कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मित्तल एवं सदस्य ओ. पी. अग्रवाल, विनय बंसल, मनोज अग्रवाल, अतुल गोयल, मनीष बंसल, संजीव अग्रवाल ने अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता का फूल मालाएं, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, संजय गोयल अध्यक्ष 25-26, संजय कुमार गोयल उपाध्यक्ष 25-26, संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष 25-26, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, सदस्य अमित जैन, गिरीश चन्द गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।