1. टाईम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित BRAND ICONS 2026 में चैम्बर के सदस्यों को सम्मानित करने पर चैम्बर अभिभूत – अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल।
टाईम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित BRAND ICONS 2026 होटल ताज, आगरा में आयोजित किया गया जिसमें चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल जी को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में चैम्बर के सम्मानित सदस्य श्री पूरन डावर, श्री नजीर अहमद, श्री राजीव अग्रवाल, श्री विकास चतुर्वेदी, श्री नितिन कुमार गोयल आदि को सम्मानित किया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा सम्मान हेतु धन्यवाद देते हुए कहा गया कि टाईम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित BRAND ICONS 2026 में सम्मानित सदस्य चैम्बर में सदस्य के रूप में जुडे हुए हैं। यह सम्मान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शीर्ष संस्था नेशनल चैम्बर का सम्मान है। औद्योगिक विकास हेतु चैम्बर द्वार पूर्व से ही भरसक प्रयास किया गया है और आगे भी अनवरत करता रहेगा क्योंकि प्रदेश का विकास उसके औद्योगिक विकास पर निर्भर करता है। उन्हांेने कहा कि समस्त उद्यमियों एवं व्यापारियों को एक साथ मिलकर औद्योगिक विकास की राह की ओर बढ़ना चाहिये।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा टाईम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित BRAND ICONS 2026 में चैम्बर के अध्यक्ष को सम्मानित करने पर खुशी व्यक्त की गयी उन्होंने कहा कि टाईम्स ऑफ इंडिया द्वारा चैम्बर के सदस्यों को सम्मानित करने की गयी पहल उद्यमियों एवं व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सदस्य प्रशांत जैन, सुशील बंसल आदि उपस्थित थे।

















