करूर वैश्य बैंक की 922वीं शाखा का आगरा में शुभारंभ

करूर वैश्य बैंक ने आज आगरा में अपनी 922वीं शाखा का शुभारंभ किया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर करूर वैश्य बैंक का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) श्री बी. रमेश बाबू, उप महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार मल्होत्रा, सहायक महाप्रबंधक श्री राहुल गुप्ता, शाखा प्रबंधक श्री गुलशन शर्मा तथा सहायक प्रबंधक श्री सिद्धार्थ जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) श्री बी. रमेश बाबू ने बताया कि करूर वैश्य बैंक अपने ग्राहकों को संपूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है। इनमें बचत खाते, चालू खाते, सावधि जमा (एफडी), विभिन्न प्रकार के ऋण, डिजिटल बैंकिंग तथा व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य बैंकिंग सुविधाएँ शामिल हैं। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है। आगरा में बैंक की 922वीं शाखा का शुभारंभ उसकी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नई शाखा के माध्यम से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही, यह शाखा स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह शुभारंभ करूर वैश्य बैंक की विस्तार यात्रा, ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के संकल्प को दर्शाता है।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा करूर वैश्य बैंक के प्रबन्ध निदेशक एवं सीईओ श्री बी. रमेश बाबू जी को टीटीजेड के कारण आगरा की वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया और उनसे अपेक्षा की गयी कि आगरा के उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिये बैंक की बेहतर योजनाओं लाकर उद्यमियों एवं व्यापारियों को लाभान्वित करें।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :