1. मेरी चेयरमैन वाली प्रथम बैठक में अधिकारियों के छूटे पसीने- मा0 शिवहरे।
2. व्यापारियों के उत्पीड़न हुआ तो खैर नहीं – मा0 विजय शिवहरे।
3. भविष्य में ऐसा न हो चेतावनी दे दिया जाये।
4. मध्यम श्रेणी के व्यापारियों का तो बिल्कुल नहीं होगा उत्पीड़न।
5. एलर्ट मोड पर करना है काम।
6. किसी भी दवा की दुकान पर नहीं होगी रेड।
7. खाद्य पदार्थों की मैन्यूफैक्चरिंग में किसी भी प्रकार की मिलावट करने वालों के प्रति होेगी सख्त कार्यवाही।
8. जनमानस को स्वच्छ व साफ पदार्थ उपलब्ध कराना है हमारा प्रथम कर्तव्य – मा0 विजय शिवहरे।
आज चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता मंे माननीय विधान परिषद सदस्य एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन प्रदेश स्तरीय समिति का चेयरमैन श्री विजय शिवहरे जी के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें चैम्बर द्वारा माननीय विजय शिवहरे जी को शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन प्रदेश स्तरीय समिति का चेयरमैन मनोनित किये जाने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष् मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।
माननीय विधान परिषद सदस्य एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन प्रदेश स्तरीय समिति का चेयरमैन श्री विजय शिवहरे जी ने कहा कि शासन द्वारा जो दायित्व उनको सौंपा गया है वह उसका पूर्णतः निर्वहन करेंगे और प्रदेश की जनता को साफ व स्वच्छ पदार्थ मिले इसक लिये वह निरन्तर कार्य करते रहंेगे। उन्होंने कहा कि मिलावटी पदार्थ की मैन्यूफैक्चरिंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में सूक्ष्म त्रूटि मिलने पर फिर से उन त्रूटियों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये विभाग द्वारा चेतावनी दी जायेगी। उन्होंने खाद्य पदार्थों में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि खाने की वस्तुओं की मैन्यूफैक्चरिंग खुले व गंदगी के आसपास न हो। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि नकली पदार्थों का सेवन न करें।
माननीय श्री विजय शिवहरे जी ने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा। इस संबंध में उनके द्वारा अलर्ट मोड पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी द्वारा उसके प्रोडेक्ट की डुप्लीकेसी अथवा खराब पदार्थ की ब्रिकी होने पर वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पत्र भेज सकता है। प्राप्त पत्र पर लखनउ स्तर से मेरे द्वारा स्वयं उस पर कार्यवाही की जायेगी। विभाग द्वारा दवाविक्रेताओं के छापेमारी पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विभागों को निर्देशित कर दिय गया है कि लिखित शिकायत प्राप्त होने पर ही कार्यवाही की जाये। मौखिक शिकायत प्राप्त होने पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाये।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमें आशा है कि माननीय विजय शिवहरे जी के कुशल नेतृत्व में आगरा के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं औषधी उद्योगों को नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, खाद्य प्रसंस्करण प्रकोष्ठ के चेयमैन विकास चतुर्वेदी, राजकुमार भगत, राकेश चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, सचिन सारस्वत, जय अग्रवाल, प्रदीप भगत, मयंक मित्तल, विजय कुमार गुप्ता, धर्मगोपाल मित्तल, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद गर्ग, सतीश अग्रवाल, केडी गुप्ता, विवेक जैन, नीरज अग्रवाल, मयंक कुमार अग्रवाल, विकास मित्तल, पंकज जैन, गोपाल खंडेलवाल, अम्बुज गोयल, नारायन भरानी, अशोक कुमार अग्रवाल, गिरीश कुमार अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, मोहित गर्ग, गोमित जैन, रवि शर्मा, आदि उपस्थित थे।
















