आगरा के ग्रोथ-स्टेज बिज़नेस एक मंच पर

1. नेशनल चैम्बर एवं एनईएन ने आगरा के ग्रोथ-स्टेज व्यवसायों को एक मंच पर किया एकत्रित
2. सीईओ ग्रोथ राउंडटेबिल में एमएसएमई के विस्तार, नए बाजारों, मजबूत सिस्टम एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन।

आज नेशनल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं एवं नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) के संयुक्त तत्वावधान में तथा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आगरा में ‘वाधवानी एक्सेलरेट सीईओ ग्रोथ राउंडटेबिल’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

एक्सेलरेट – यूपी -एनसीआर इकोसिस्टम की इकोसिस्टम एक्टिविशन लीड सुश्री वीना हनमसागर, नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क की प्रोग्राम लीड – वाधवानी एक्सेलरेट, एनसीआर इको सिस्टम सुश्री तरुणा कुमार, नीता प्रसाद थीं।

कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमियों, सीईओ संस्थापकों, व्यवसायिक नेतृत्वकर्ताओं एवं इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। राउंडटेबल में व्यवसायों के विकास के अवसर, बाजार विस्तार, नए ग्राहक वर्गों तक पहुंच, मजबूत सिस्टम एवं टीम निर्माण, वित्त, तकनीक तथा परिचालन दक्षता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रोथ-स्टेज व्यवसाय अपने विकास की योजनाओं को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्पष्ट प्राथमिकताओं, मजबूत प्रणालियों एवं अनुशासित क्रियान्वयन के माध्यम से धरातल पर उतार सकें। प्रतिभागी व्यवसायिक नेतृत्वकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यवसाय के विस्तार में आने वाली सामान्य चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर विचार-विमर्श किया। आगरा के एमएसएमई के लिए नई संभावनाओं का निर्माण के बारे में बताया गया कि इस पहल के माध्यम से आगरा के एमएसएमई के लिए एक सहयोगात्मक एवं सशक्त ग्रोथ इकोसिस्टम  विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों को नए विकास अवसर तलाशने, व्यवसाय के विस्तार में आने वाली बाधाओं को दूर करने, नए बाजारों एवं ग्राहक वर्गों तक पहुंच बनाने तथा मजबूत सिस्टम एवं सक्षम टीम विकसित करने में सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में चर्चा की गयी कि आगरा के मैन्युफैक्चरिंग, लेदर, फुटवियर, पर्यटन तथा सहायक उद्योगों से जुड़े व्यवसाय आपसी अनुभव एवं साथियों से सीखने के माध्यम से अपने व्यवसायों की दीर्घकालीन विकास रणनीति तैयार कर सकते हैं। नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में 10,000 से अधिक एसएमई को सहयोग प्रदान किया जा चुका है। यह पूर्णतः वित्तपोषित कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागी व्यवसायों से कोई शुल्क या इक्विटी नहीं ली जाती।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने आगरा के उद्योगों की क्षमता एवं यहां के उद्यमियों की विकास संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्हांेने कहा कि “आगरा में प्रतिभाशाली एवं अनुभवी उद्यमियों की मजबूत औद्योगिक आधारशिला है। हमारे एमएसएमई में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार करने की पर्याप्त क्षमता है। आवश्यकता इस बात की है कि उद्यमियों को सही मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक, मजबूत प्रबंधन प्रणाली, वित्तीय संसाधन एवं नए बाजारों तक पहुंच के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध हों। हमारा प्रयास है कि उद्योग जगत, सरकार एवं विशेषज्ञ संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आगरा के एमएसएमई को विकास एवं विस्तार के लिए अधिक प्रभावी अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

तरूणा कुमार जी ने बताया कि “आगरा में स्थापित उद्यमियों का एक मजबूत आधार है और उनमें अपने वर्तमान बाजारों से आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा भी है। चुनौती अक्सर अवसर की पहचान करने में नहीं, बल्कि उस अवसर को स्पष्ट योजना एवं अनुशासित क्रियान्वयन में बदलने की होती है। वाधवानी एस्क्लेटर, के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्थापित व्यवसायों के साथ मिलकर उनकी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने तथा उन्हें व्यवसाय के सतत विस्तार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता, टूल्स एवं क्रियान्वयन संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के राउंडटेबल महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनमें व्यवसायिक नेतृत्वकर्ता वास्तविक विकास संबंधी चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधानों पर एक साथ चर्चा करते हैं।” यह सीईओ ग्रौथ राउंडटेबिल, एनईएन द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रीय बिजनिस इकोसिस्टम के साथ मिलकर ग्रोथ-स्टेज उद्यमों को “अभिप्रायः से एक्शन” की दिशा में आगे बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। उद्यमियों, उद्योग संगठनों, सरकारी प्रतिनिधियों एवं व्यवसायिक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर एनईएन का उद्देश्य आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के एसएमई के लिए उपलब्ध सहयोग तंत्र को और मजबूत करना है।

नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क ट्रस्ट के बारे मंे बतया कि यह एक स्वतंत्र, गैर लाभकारी संस्था है जो भारत में उद्यमिता, नवाचार एवं उद्यम विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। एनईएन शैक्षणिक संस्थानों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एसएमई, मेंटर्स, इन्वेस्टर्स, इकोसिस्टम पार्टनर्स एवं सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर उद्यमिता शिक्षा, क्षमता निर्माण, एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म, व्यवसाय को गति देना, अनुसंधान के माध्यम से उद्यमशील क्षमताओं को मजबूत करने का कार्य करता है। एनईएन का मुख्यालय बेंगलुरु में है और यह देशभर के विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर मजबूत एवं टिकाऊ व्यवसायों के निर्माण, सतत रोजगार सृजन तथा आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में कार्य करता है। एनईएन ट्रस्ट को वाधवानी ऑपरेटिंग फाउंडेशन का सहयोग एवं वित्तीय समर्थन प्राप्त है, जिसके माध्यम से भारत में उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सदस्य सचिन सारस्वत, सुरेश चंद बंसल, अनुज अशोक, धर्मगोपाल मित्तल, मयंक मित्तल, अजय गुप्त रंगीला, दिनेश अग्रवाल, चन्दवीर सिंह फौजदार, प्रशांत जैन, गोपाल खंडेलवाल, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :