नवागत उपायुक्त उद्योग से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

1. चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल मिला नवागत उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह जी से।
2. आगरा की उद्योगों की वस्तु स्थिति से कराया अवगत।

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व उपाध्यक्ष विवेक जैन द्वारा नवागत उपायुक्त उद्योग, श्री शैलेन्द्र सिंह जी उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर मिला। चैम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त उद्योग महोदय को आगरा के औद्योगिक वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा औद्योगिक समास्याओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व उपाध्यक्ष विवेक जैन उपस्थित थे।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :