1. चैम्बर द्वारा आयोजित किया गया जलकल समाधान कैम्प।
2. कैम्प में जलकल में बिल संशोधन हेतु बड़ी संख्या में भाग लिया सदस्यों ने।
3. 31 मार्च तक लाूग है ओटीएस योजना।
4. सदस्यों में बिल संशोधन होने से सदस्यों को मिली विशेष राहत।
चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में जलकल के एक्सईएन प्रेमचंद आर्य, बिल संग्रहणकर्ता अनिल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अरून सक्सेना के साथ जलकल समाधान कैम्प का आयोजन किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में अपने जलकल के बिलों में संशोधन कराते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा लागू ओटीएस योजना का लाभ प्राप्त किया गया तथा मौके पर ही बिल जमा कराये गये। जलकल अधिकारियों द्वारा ही सदस्यों की जलकल संबंधी समस्याओं जैसे बिल संशोधन, नाम परिवर्तन आदि का निस्तारण किया गया। बकाया बिल धनरशि में सरचार्ज माफ होने पर सदस्यों को विशेष राहत प्राप्त हुई।
जलकल के एक्सईएन प्रेमचंद आर्य जी ने चैम्बर को आश्वासन दिया कि जलकल बिल संबंधी सदस्यों की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु तत्पर है। चैम्बर सदस्यों द्वारा जलकल समस्याओं के निस्तारण हेतु संपर्क करने पर उनके द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।
कैम्प में चौम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, अशोक गोयल, विकास बसंल, रवि बंसल, अनूप गोयल, अनिल वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, दिनेश चंद सरास्वत, विकास, दीपक त्यागी आदि उपस्थित थे।