निवेश मित्र 3.0 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

1. जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आगरा द्वारा ’निवेश मित्र पोर्टल के संबंध में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम।

2.  निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है महत्वपूर्ण कदम।

3. प्रशिक्षण कार्यक्रम में निवेश मित्र 3.0 के बारे में दी गयी विस्तृत जानकारी।

आज चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आगरा द्वारा जनपद आगरा में उद्योग एवं निवेश से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन एवं समयबद्ध निस्तारण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ’निवेश मित्र पोर्टल’ के संबंध में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपूर्वानिवेश मित्र पोर्टल की कार्यप्रणाली तथा पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों/निवेशकों को विभिन्न विभागों से संबंधित ’अनुमतियां, अनापत्तियां एवं लाइसेंस आदि ऑनलाइन उपलब्ध कराने’ की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ’आवेदन प्राप्त होने, परीक्षण, आपत्ति/स्पष्टीकरण, निस्तारण, स्वीकृति तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं’ की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा पोर्टल पर प्रकरणों की अद्यतन स्थिति बनाए रखने के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण ’निवेशकों एवं उद्यमियों को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों से पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

निवेश मित्र पोर्टल के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किए गए निवेश मित्र 3.0 का मुख्य उद्देश्य राज्य में व्यापार करना आसान बनाना और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देना है। औद्योगिक सेवाओं के डिजिटलीकरण से आगे बढ़कर प्रक्रियाओं का वास्तविक पुनर्गठन करता है ताकि काम तेजी से हो सके। निवेश मित्र 3.0 में अधिक विभिन्न सेवाओं को समेकित करके उन्हें कम से कम सुव्यवस्थित पेशकशों में बदला गया है। उद्योगों के लिये निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अधिकतर सभी लाईसेंस व एनओसी प्राप्त की जा सकती हैै। उद्यमी या व्यवसाय के पैनकार्ड को ही उसकी मुख्य व्यवसायिक पहचान के रूप में उपयोग करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनपद स्तर पर निवेश मित्र पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के मध्य बेहतर समन्वय तथा निवेशकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, प्रदूषण प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा, संजय वर्मा, राजेश अग्रवाल, रीचि सोबती, नीरज कुमार तथा विभाग से डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री फैलिसिटेशन ऑफिसर अपूर्वा गुप्ता, सब रजिस्ट्रार सदर-प्रथम रविप्रकाश वर्मा, सब रजिस्ट्रार सदर-चतुर्थ संजय सिंह, सब रजिस्ट्रार सदर-पंचम ए. कुमार, इलैक्ट्रिक सेफ्टी सुशील कुमार, ईएसओ इलैक्ट्रिक सेफ्टी सत्यपाल सिंह, एजी. जीडब्ल्यूडी यूपी आगरा एन. कमल, सब रजिस्ट्रार खेरागढ़ दीपक गुप्ता, एआईजी स्टार्टअप योगेश कुमार, एसए लीगल मैट्रोलॉजी विभाग से रोहित अरोरा, ईडीडी मनीष वर्मा, फर्म्स सोसायटी चिट्स सुभाष कुमार, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र आशीष कुमार, अग्निशम अधिकारी, सोमदत्त, डीएओ ऑफिस गोविन्द वर्मा, ज्वाइंट अस्सिटेंट यूपीसीडा अजय यादव, एई एडीए रमन कुमार, एडीशनल डीएओ अहमद, फास्ट पीएएस एडीए राहुल शर्मा, उ0प्र0 प्रदपूषण नियंत्र विभाग से शैलेश मौर्या  उपस्थित थे।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :