1. चैम्बर ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
2. शहरवासियों को प्रेषित की गयी शुभकामनाएं एवं बधाईयां।
3. माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन 2047 विकसित भारत बनाने मेें करे सभी अपना योगदान – संजय गोयल, अध्यक्ष
4. मेक इन इंडिया पर दिया गया जोर।
5. आत्मनिर्भर बनने से देश को मिलती है उन्नति।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को नेशनल चैम्बर प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान का गायन एवं देश भक्ति के जय घोष किये गए तथा चैम्बर के सभी सदस्यों एवं शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे भारतीय संविधान को लागू हुए 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब हमें 77वां गणतंत्र पर्व मनाते हुए बहुत ही खुशी हो रही है। हमें ख़ुशी है कि विगत वर्षों में हमारे देश ने संवैधानिक एवं आर्थिक रूप से बहुत प्रगति की है और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस आजादी के बाद हमारे देश ने बहुत प्रगति की है। माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन 2047 में जो विकसित भारत बनाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं उसमें हम सभी को अपनो यथासंभव योगदान प्रदान किया जाना चाहिये।
उपाध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि हमारे देश के सर्वोच्च संविधान के प्रति हम सभी को अपने हदय में सम्मान की भावना व निष्ठावान रहना चाहिये तथा गणतंत्र दिवस की इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाकर उसके प्रति सद्भावना से प्रेरित रहना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि गत वर्षाे में हमारा देश आत्मनिर्भर की दिशा में कार्य करने से तरक्की व उन्नति की ओर अग्रसर हुआ है। पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के संविधान के अनुसार हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिये तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश अपने एक देश भक्ति के गीत – मेरे देश की माटी चन्दन हैं , पग पग पर नंदन वन है, इस देश की माटी को हमार शत शत वन्दन है। पूर्व अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि देश के मजबूत अर्थव्यवस्था की राह व्यापारियों व उद्यमियों से होकर जाती है। इसलिये हम सभी व्यापारी व उद्यमियों को मेक इन इंडिया पर कार्य करना चाहिये।
77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, भुवेश कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, सदस्य मयंक अग्रवाल, सूर्यांश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, हरिओम अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक गोयल, गिरीश चंद गोयल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, अजय गुप्ता रंगीला, मयंक मित्तल, रवि शर्मा, सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग, अशोक कुमार अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, अनुज विकल, संजय अरोरा, पवन पैंगुरिया, अनूप गोयल, अनुराग गुप्ता उपस्थित थे।