यूको बैंक ने एमएसएमई, एग्रीकल्चर, रिटेल व रिसोर्स कार्निवाल का आयोजन होटल होलीडे इन में आयोजित किया, जिसमें यूको बैंक के प्रधान कार्यालय, कोलकाता से मुख्य महाप्रबंधक श्री अविनाश शुक्ला, चैम्बर अध्यक्ष श्री मनोज कुमार बंसल और यूको बैंक कानपुर अंचल प्रमुख श्री दीपक कुमार उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनोज बंसल ने भी ओडीओपी और ओडीओसी का जिक्र करते हुए फूड व एग्रो के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि आगरा में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जाये जिससे गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को बढ़ावा मिल सके और आगरा के विकास की राह आसान बन सके।
यूको बैंक के ग्राहकों ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जहाँ प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न बैंकिंग उत्पादों का परिचय दिया गया, वहीं ग्राहकों से सीधा संवाद कर उनके सुझावों और विचारों का संज्ञान भी लिया गया। अपने उद्बोधन ने मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने यूको बैंक की भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए उद्यमियों और किसानों के लिए वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि आगरा केंद्र भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।
अंचल प्रमुख महोदय ने बैंक के वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के व्यवसाय पर प्रकाश डालते हुए ग्राहकों के विश्वास की सराहना की और एक साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन उप अंचल प्रमुख श्री जय भूषण के धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से हुआ।
















