चैम्बर ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

1. माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में चौम्बर ने मनाया 78 वां स्थापना दिवस समारोह।
2. चौम्बर में वर्ष 2015-16 के अध्यक्ष रह चुके पूर्व अध्यक्ष भुवेश कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया सर्वाेच्च लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से।
3. मै0 बीपी ऑयल मिल के अधिकृत प्रतिनिधि श्री भारत भगत जी को चौम्बर के फाउंडर सदस्य के रूप में किया गया सम्मानित।
4. आगरा को इकानोमिक हब बनाने का दिया संदेश – मुख्य निर्वाचन आयुक्त
5. मुख्य अतिथि द्वारा साझा किये गये अपने अनुभव।
6. दुनिया में सर्वाधिक होता है मतदान मुख्य चुनाव आयुक्त

आज वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन आगरा में सायं 5.00 बजे से चौम्बर का 78वां स्थापना दिवस समारोह चौम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग श्री ज्ञानेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया। चौम्बर का इतिहास पूर्व अध्यक्ष एवं स्थापना दिवस समिति के चेयरमैन श्री अनिल वर्मा जी द्वारा पढ़ा गया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं को-चेयरमैन केशव दत्त गुप्ता द्वारा किया गया।

चौम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चौम्बर की स्थापना जुलाई 1949 में केवल 7 सदस्यों के द्वारा की गयी थी जो कि आज एक वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। उद्योग एवं व्यापार के हित में निरन्तर कार्य करते हुए देष की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हुए 77 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज बड़े हर्ष का अनुभव हो रहा है कि चौम्बर का 78वाँ स्थापना दिवस हम सभी के प्रिय श्री ज्ञानेष कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जा रहा है। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस सस्था को निरंतर लाभ मिलता रहेगा। आपके विचार और सुझाव निश्चित रूप से हमारे सदस्यों के लिए मार्गदर्शक व सिद्धांत का कार्य करेंगे।

स्थापना दिवस समारोह में चौम्बर के पूर्व अध्यक्षों में वरिष्ठता क्रम में भुवेश कुमार अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। श्री भुवेश कुमार अग्रवाल चौम्बर को अध्यक्ष के रूप में 2015-2016 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी क्रम में मै0 बीपी ऑयल मिल्स के अधिकृति प्रतिनिधि श्री भारत भगत जी का चौम्बर के फाउंडर सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौम्बर द्वारा अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया जाना एक बहुत ही गौरव की बात है जब राष्ट्र का निर्माण हो रहा था तब चौंबर की स्थापना हो रही थी। इतनी प्रचीन संस्था द्वारा देश की अर्थव्यवर्स्थ में औद्योगिक एवं व्यापारिक का विशेष योगदान रहता है जिस संस्था का आधार मजबूत होगा तभी संस्था को मजबूती प्रदान होगी। उन्हांेने कहा कि आज के इस नई तकनीकी युग में चौम्बर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय ने कहा कि आगरा के उद्यमियों द्वारा इकानोमिक हब के रूप में विकसित किया जाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि आगरा के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा आगरा के उद्योगों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने चुनावी अनुभव साझा किये उन्होंने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक मतदान हमारे भारत में होता है जो कि पूर्णत निष्पक्ष व परदार्शी प्रणाली के तहत पूर्ण किया जाता है।

समारोह में चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक का विमोचन किया गया व सदस्यों को वितरण किया गया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया।

समारोह में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष,  सीताराम अग्रवाल, एसएस गोयल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, शिव कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा संजय गोयल, सदस्य, मनोज कुमार गुप्ता, विवेक जैन, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, दिनेश जैन, विकास मित्तल, देवेन्द्र गोयल, मंयक अग्रवाल, अखिल मोहन मितल, प्रशांत जैन, अशेाक  गोयल, मयंक अग्रवाल, नरेन्द गुप्ता, अखिलेश कुमार दूबे, नरेन्द्र तनेजा, राकेश चौहान, गोमित जैन, मयंक मिंतल, संजय कुमार गाोयल, सचिन सरास्वत, राकेश सिंघल आदि उपस्थित थे।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :