उद्योग और व्यापार को समर्पित ‘नाचिक – बजट से बचत तक रिफार्म 2.0’ का भव्य विमोचन

  1. नववर्ष के प्रथम दिन राजा रणछोड़ राय (द्वारिकाधीश) जी के चरणों में चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक ‘‘बजट से बचत तक रिफार्म 2.0’’ का किया गया विमोचन।
  2. उद्योग एवं व्यपार के हित में किये गये कई लेख प्रकाशित।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायन मंदिर बम्बई वालों की बगीची केन्द्रीय हिंदी संस्थान रोड आगरा में नववर्ष के प्रथम दिन राजा रणछोड़ राय (द्वारिकाधीश) जी के आर्शीवाद से नाचिक पत्रिका ‘‘बजट से बचत तक रिफार्म 2.0’’ का विमोचन नाचिक कमेटी के तत्वाधान में किया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा सभी सदस्यों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक का ‘‘बजट से बचत तक रिफार्म 2.0 के नाम से प्रकाशित की गयी है। यह पत्रिका उद्योग एवं व्यापार की बहुत ही जानकारियों/सूचनाओं व नियमों का उल्लेख के साथ-साथ चैम्बर के सदस्यों की सूची, दिनांक 01.04.2025 से अभी तक चैम्बर द्वारा उद्योग व व्यापार के हित में किये गये कार्यों की सूचना व स्थानीय अधिकारियों/मंत्रियों के साथ की आगरा की समस्या व उद्योग व व्यापार की समस्याओं पर की गयी वार्ता की झलकियाँ एवं चौम्बर की प्रबंध समिति, प्रकोष्ठ चेयरमैनों की सूची को सम्मिलित किया गया है।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने नाचिक पत्रिका की विशेष जानकारी देते हुए बताया कि उद्यमियेां एवं व्यापारियों के हित सम्वर्धन व समाजिक हित में विभिन्न लेख प्रकाशित किये गये हैं जैसे
  • जीएसटी 2.0 दरों में कटौती, लाभ और चुनातियाँ – लेखक निखिल गुप्ता, एवं सी.ए. पल्लवी गर्ग।
  • 01 अक्टूबर 2025 से प्रभावी जीएसटी सुधाररू भारत के कर परिदृश्य में एक संरचनात्मक परिवर्तन – लेखक एडवोकट धीरज कठपाल।
  • बेनामी संपत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी – लेखक एडवोकेट दीपक महेश्वरी।
  • आयकर की नई कर व्यवस्था एवं उससे संबन्धित जानकारी – लेखक चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा।
  • इश्यू आफ इन्कम टैक्स फेसड बाई फेस बाई बिजनिस – लेखक सीए दीपेन्द्र मोहन।
  • व्हाट्सअप  मैसेज बने आयरक विभाग के मुखबिर – लेखक सीए प्रार्थना जालान।
  • अपैरल इंडस्ट्री में आगरा में क्या संभावनाएं हैं – लेखक सचिन सारास्वत।
  • टेªड इंटेलीजेन्स एंड एनालिटिक्स का उद्देश्य एवं लाभ – लेखक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल।
  • उ0प्र0 राज्य की विभिन्न नीतियों के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाओं की प्रमुख विषेषताएं – लेखक सीए नीतेश गुप्ता।
  • विचार-चिंतन – चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता
नाचिक पत्रिका के विमोचन के उपरान्त सदस्यों द्वारा सपरिवार प्रसादी का आनंद लिया गया।
विमोचन में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, सदस्य मनोज बंसल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, अषोक गोयल, विकास मित्तल, राजकिशोर खंडेलवाल, रिषी खंडेलवाल, केशव दत्त गुप्ता, अखिल कुमार दूबे, रवि बंसल, संजय अरोरा सुनील सिंघल आदि उपस्थित थे।