आगरा के उद्योग एवं पर्यटन के विकास हेतु बैठक का आयोजन

  • आगरा के उद्योग एवं पर्यटन के विकास हेतु बैठक का आयोजन।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री उ0 प्र0।
  • सरकार भी आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए प्रयासरत – पर्यटन मंत्री।
  • ताजमहल को देर रात तक खोलने की सरकार के प्रयास।

दिनांक 25 मार्च 2025 को दोपहर 3.00 बजे नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होटल पी एल पैलेस, आगरा में किया गया। इस बैठक में पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया एवं आगरा के उद्योग और पर्यटन विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विशेष चर्चा हुई:

  • आगरा को आई.टी. हब के रूप में विकसित किया जाए: आगरा में टीटीजेड के कारण बहुत से उद्योगों पर अंकुश लगा हुआ है इसलिए आई.टी. उद्योग ष्वेत कैटेगरी में होने के कारण आगरा के लिए सबसे उपयुक्त है और इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और शहर की आर्थिक प्रगति तेज होगी। साथ ही आगरा से युवाओं का पलायन भी रुकेगा।
  • आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का हो निर्माण, जिससे खेल-कूद एवं खिलाडियों को बढ़ावा मिले और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी आगरा कर सके।
  • यमुना नदी पर बैराज का निर्माण: जिससे यमुना पे रिवर फ्रंट बन सके और वॉटर स्पोर्ट, नौकायन हो सके और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले और आगरा की जल समस्या का समाधान हो।
    होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिशन के अध्यक्ष राकेश चैहान ने कहा ताजमहल को देर रात तक खोला जाए। जिससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, पर्यटक रात को रुकेंगे और आगरा के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। शहर के कुछ विशेष स्थानों पर लेजर लाइट शो होने चाहिए।

होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन के बाधवा जी ने होटल एंड रेस्टोरेंट के लिए एकल विंडो की मांग रखी।

मंत्री जी ने चैम्बर के सभी पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों आये हुए संगठन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उनके आने के बाद नई पर्यटन नीति लागू की गई। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया।
सरकार भी आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए प्रयासरत है जिसमें चंबल सफारी बटेश्वर, सौरीपुर, मैनपुरी फिरोजाबाद शामिल होगा।

ताज महल के देर रात्रि तक खुलने की बात पहले से चल रही है, इसकी फाइल प्रक्रिया में है।

एक बार फिर मंत्री जी ने अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, की इन मांगों को गहराई से सुना और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में चैम्बर के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतुल कुमार गुप्ता, संजय गोयल (नव निर्वाचित अध्यक्ष), राकेष चैहान, संदीप अरोड़ा, संजीव जैन, सुनील जैन, मुनेन्द्र जादौन, अतुल गुप्ता, नन्दु गुप्ता, राहुल गुप्ता, षिवांकर षर्मा, दीपक दान, रमेष बाधवा, अनूप गोयल, उपेन्द्र सिंह, संदेष जैन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोशाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, संजय कुमार गोयल (नव निर्वाचित उपाध्यक्ष, अलका वर्मा, के. के. पालीवाल, शान्ति स्वरुप गोयल, शलभ षर्मा, विमल गोयल, राजकुमार अग्रवाल आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।