- नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला का आयोजन।
- आगरा की 10 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्र में माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मान।
- नेशनल चैम्बर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि आम बिरला जी द्वारा हीरक स्मारिका का विमोचन।
- आगरा, 23 मार्च 2025 नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन’।
- होटल क्लार्क्स शिराज, आगरा में किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
23 मार्च 2025 नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन’। होटल क्लार्क्स शिराज, आगरा में किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष षलभ षर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आगरा के 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री ओम बिड़ला जी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों की सूची संलग्न है।
कार्यक्रम के दौरान नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके विनम्र स्वभाव व अनुशासित व्यक्तित्व की सराहना की। अतुल कुमार गुप्ता जी ने लोकसभा अध्यक्ष महोदय से आगरा के विकास हेतु कुछ बिंदुओं पर मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किया। आगरा मे वर्षो से बैराज का निर्माण, आगरा मे इंटरनेशनल स्टेडियम, आगरा को आई टी हब बनाने के सुझाव दिये। आगरा में टीटीजेड के कारण उद्योगों में अंकुष लगा हुआ है। इसलिए आईटी उद्योग आगरा के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। इससे आगरा से प्रतिभा पलायन भी रुकेगा।
चैम्बर के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस. पी. सिंह बघेल जी का स्वागत किया।
बघेल जी ने भी आगरा सांसद होने के नाते मुख्य अतिथि का आगरा आगमन पर लोकसभा अध्यक्ष जी का स्वागत किया। सांसद ने आगरा के विकास के विषय पर बैराज का मुद्दा उठाया क्युकी आगरा मे पानी की किल्लत बड़ती जा रही है। इसलिए आगरा में बैराज का बनना अति आवष्यक है। ताकि आगरा में भी गोमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण हो जिससे आगरा की नाइट लाइफ एवं टूरिज्म को बढ़ावा मिले। आगरा में भी इंटर नेषनल स्टेडियम हो जिससे आगरा भी इंटरनेषनल खेलों का संचालन हो सके और खिलाडियों को प्रोत्साहन मिले। आगरा में आईटी हब स्थापित किया जा सके।
पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढ़ा गया।
मुख्य अतिथि श्री ओम बिड़ला जी ने अपने संबोधन में नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की भूमिका और जिम्मेदारियों की सराहना की और इसे प्रतिष्ठित संगठन बनाने में सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने चैम्बर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर हीरक स्मारिका का भी भव्य विमोचन किया गया। बिरला जी ने कहा गया कि आपके सुझावों पर अवश्य ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनियां में सबसे तेज उभरती हुई इकोनामी है। और यह सही जगह व समय है भारत में इंवेस्ट करने के लिए। उन्होंने कहा उद्योगों को इनोवेषन और इनक्यूवेषन के लिए युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना होगा जिससे नये आयाम खुलेंगे।
नेशनल चैम्बर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आगरा के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन मनीष अग्रवाल द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संयोजक पूर्व अध्यक्ष शलभ षर्मा, आयोजन समिति सदस्य योगेन्द्र कुमार सिंघल, श्री कृष्ण गोयल, संजय गोयल, संजय कुमार गोयल, सौरभ अग्रवाल, अमित जैन, अध्यक्ष के के पालीवाल, प्रेम सागर अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, शान्ति स्वरुप गोयल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, आयोजन समिति के सदस्य राजकुमार भगत, नीरज अग्रवाल, अमित जैन, केशवदत्त गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, गिरीश चन्द गोयल सदस्यों में संजय कुमार अग्रवाल, विवेक जैन, मनोज बंसल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, गोपाल खंडेलवाल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, मनोज बंसल, दिनेष कुमार जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।