NCIC Elections 2025-26

  • वर्ष  2025-26 के चुनाव हेतु कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय अग्रवाल के नामांकन को मिली मंजूरी।
  • मुरारी लाल गोयल का भी नामांकन हुआ स्वीकृत।
  • अन्तिम निर्णय चुनाव समिति के उपस्थित सदस्यों द्वारा।
दिनांक 28 फरवरी, 2025 को चैम्बर भवन में चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक विशेष चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव समिति द्वारा अस्वीकृत नामांकन पत्रों पर पुनः विचार विमर्श किया गया।
श्री संजय अग्रवाल सेज केटर्स के 26/02/2025 के पत्र पर चुनाव समिति ने समीक्षा की और यह पाया गया कि श्री संजय अग्रवाल मित्तल क्राॅकरी हाउस के अधिकृत प्रतिनिधि वर्ष 2010 से हैं और उन्होंने 10/01/2024 को पत्र दिया था कि मित्तल क्राॅकरी हाउस और सेज कैटर्स एक ही स्वामित्व के अधीन हैं और उसमें उन्होंने अपना जीएसटीएन सर्टिफिकेट की काॅपी भी संलग्न की थी। चैम्बर ने उनका नाम अपने अभिलेखों में परिवर्तित कर दिया और सेज कैटर्स 10/01/2024 से अधिकृत मेंबर मतदाता सूची में शामिल हो गयी। चैम्बर ने उनका जीएसटीएन सर्टिफिकेट ढंग से नहीं पढ़ा जिसमें कि स्वामी का नाम संजय अग्रवाल था। चैम्बर ने रुपांतरण षुल्क के रुप में रु. 590/- ले लिये जो इस बार चुनाव समिति की जानकारी में आया। नियमानुसार संजय अग्रवाल सेज कैटर्स को नई मेम्बरशिप प्रदान करनी चाहिए थी। मेम्बरशिप कमेटी ने सेज कैटर्स के नाम को मंजूरी दे दी। अतः निर्धारित शुल्क का अंतर लेकर चुनाव समिति ने उनकी मेम्बरशिप को सुचारु कर दिया एवं उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया।
मुरारी लाल गोयल जो वर्ष 2024-25 एसोसिएशन के सदस्य के रुप में कार्यकारिणी के सदस्य थे। अतः इनकी बैठक में उपस्थिति की आवष्यकता नहीं थी, इसलिए इनका वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है।
उपस्थिति सभी सदस्यों द्वारा यह निर्णय स्वीकृत किया गया। अमर मित्तल जी फोन पर इस निर्णय की स्वीकृति ले ली गई।
अब चैम्बर के वर्ष 2025-26 के चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की स्थिति इस प्रकार है:
  • अध्यक्ष पद हेतु 3 नामांकन
  • उपाध्यक्ष पद हेतु 4 नामांकन
  • कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन
कार्यकारिणी सदस्यों के नामांकन पत्रों की सूची:
  • ग्रुप 1 से 4 सदस्य
  • ग्रुप 2 से 3 सदस्य
  • ग्रुप 3 से 2 सदस्य
  • ग्रुप 4 से 5 सदस्य
  • ग्रुप 5 से 2 सदस्य
  • ग्रुप 6 से 7 सदस्य
  • ग्रुप 7 से 1 सदस्य
  • ग्रुप 8 से 1 सदस्य
  • ग्रुप 9 से 4 सदस्य
  • ग्रुप 10 से 4 सदस्य
  • ग्रुप 11 से 2 सदस्य
  • ग्रुप 12 से 2 सदस्य
  • ग्रुप 13 से 5 सदस्य
  • ग्रुप 14 से 1 सदस्य
(प्रत्याशियों की सूची संलग्न है)
इस बैठक में चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सदस्य महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित थे।