- नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, द्वारा नगर निगम आगरा के सहयोग से महाआरती का आयोजन।
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ को मिलेगा बढ़ावा।
- आगरा टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ।
- यमुना पर रिवर फ्रण्ट बनने से होगा यमुना और आगरा का उत्थान।
दिनांक 24 फरवरी, 2025 को नेषनल चैम्बर द्वारा नगर निगम आगरा के सहयोग से ताज महोत्सव के अवसर पर श्री मथुराधीश मंदिर, यमुना किनारा, आगरा में सायं 6.00 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ यमुना की आरती में अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने इस महाआरती में नेषनल चैम्बर की सहभागिता के लिए नगर आयुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ नगर के आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
चैम्बर के सदस्यों का मानना है कि ऐसी महाआरती का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और आगरा के सांस्कृतिक महत्व को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इसके लिए नगर निगम आगरा को निरंतर प्रयास करने चाहिए।
साथ ही, संयोजक संजय गोयल ने कहा की यमुना नदी में जल प्रवाह को बनाए रखने हेतु एक बैराज (बांध) का निर्माण आवश्यक है। इससे नदी में जल का नियमित प्रवाह सुनिश्चित होगा और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, ने इस संबंध में प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध करता है।
महाआरती में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रागिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,अम्बा प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, सदस्यों में हरी ओम अग्रवाल, संजय गोयल, संजय कुमार गोयल, संजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शिशिर भगत, मयंक अग्रवाल, विनय मित्तल, अशोक गोयल आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।