- वर्ष 2025-26 हेतु नेशनल चैम्बर की प्रबंध समिति के चुनाव हेतु चुनाव समिति का हुआ गठन।
- पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय बने चुनाव समिति के चेयरमैन।
- पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा बने को-चेयरमैन।
- अग्रवन वाटर वर्क्स में 10 मार्च 2025 को होगा चुनाव।
ज्ञातव्य हो कि नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यू.पी., आगरा में अध्यक्ष पद एक, उपाध्यक्ष पद दो, कोषाध्यक्ष पद एक तथा कार्यकारिणी सदस्य पद बत्तीस के निर्वाचन हेतु चुनाव प्रतिवर्ष चैम्बर के संविधान के नियमानुसार 15 मार्च से पूर्व होता है तथा इस हेतु एक सात सदस्यीय चुनाव समिति का गठन जनवरी माह में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में किया जाता है। निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। वर्ष 2025 -26 अर्थात 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026, के चुनाव हेतु एक सात सदस्यीय चुनाव समिति का गठन दिनांक 21 जनवरी 2025 को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में नियम अनुसार किया गया है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय चुनाव समिति के चेयरमैन तथा पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा को को-चेयरमैन नामित किया गया है। सात सदस्यीय चुनाव समिति में अन्य पांच सदस्य भी नियमानुसार पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए हैं जो इस प्रकार हैं – अमर मित्तल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल एवं दिनेश कुमार जैन।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया है कि इस वर्ष 10 मार्च 2025 को चैम्बर के चुनाव संपन्न करने के लिए वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन को बुक किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए चुनाव समिति की एक बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।