TRAFFIC AWARENESS PROGRAMME WITH ADDL. DCP (TRAFFIC)

  • गुरुद्वारा और सिकन्दरा चैराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बढ़ाया जायेग पुलिस बल।
  • चैराहों पर सिग्नल लाइट सही करने के लिए चैम्बर लिखेगा नगर निगम को।
  • रुई की मंडी एवं अर्जुन नगर पर डिवाइडर बनवाने के लिए यातायात अधिकारियों ने जताई सहमति।
  • अगली बैठक में यातायात अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, आरटीओ को भी किया जायेगा आमंत्रित।
  • एमजी रोड पर सिटी बस चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर ही होगी खड़ी।
आज दिनांक 16 नवम्बर, 2024 को सायं 4.00 बजे न्यू मार्केट, जीवनी मंडी स्थित चैम्बर भवन में यातायात के उच्चाधिकारियों के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता द्वारा की गई। बैठक का संचालन आरटीओ समन्वय एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन यतेन्द्र कुमार गर्ग द्वारा किया गया। यातायात पुलिस विभाग से हिमांशु गौरव – एडिशनल डीसीपी यातायात एवं प्रणीत शुक्ला – यातायात निरीक्षक उपस्थित रहें। चैम्बर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में 22 सूत्रीय प्रतिवेदन प्रेषित किया।
चैम्बर उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता द्वारा सभी विषयों को बिन्दुवार विस्तारपूर्वक प्रेषित किया जिस पर एडीषनल डीसीपी यातायात एवं यातायात निरीक्षक द्वारा गम्भीरतापूर्वक ध्यान दिया गया। प्रतिवेदन के सम्बन्ध में शहर की यातायात व्यवस्थाओं बेहतर करने के लिए चैम्बर के सुझावों पर सहमति जताते हुए बताया कि एनएच पर रोडवेज बसों के खड़े होने के लिए नगर निगम के साथ लाइनिंग बनाने का काम प्रगति पर है। जीवनी मंडी चैराहे  पर अनलोडिंग के बाद भारी वाहनों को जाने की व्यवस्था हेतु ऐसा समय निर्धारित किया जायेगा जिससे जाम न लगे। रामबाग चैराहे पर पार्किंग का ठेका 2 या 3 पिलर छोड़कर दिया जाये। इस सम्बन्ध में चैम्बर नगर आयुक्त को पत्र प्रेषित  करेगा। गुरुद्वारा व सिकन्दरा पर 2-2 सिपाही और बढ़ाये जायेंगे। चौराहों की खराब यातायात सिग्नल के लिए नगर निगम को यातायात विभाग लिखकर ठीक करायेगा। एम. जी. रोड पर सिटी बसों का स्टॉपेज चौराहों से 50 मीटर दूर निश्चित किया जायेगा। सर्विस मार्गों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जायेगी। यातायात की इन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आगामी बैठक में यातायात अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, आरटीओ को भी बुलाया जाएगा ताकि समस्याओं का निस्तारण तेजी से हो सके। प्रतिवेदन की प्रति संलग्न कर प्रेशित है।
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग द्वारा किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, प्रकोश्ठ चेयरमैन यतेन्द्र कुमार गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वाश्र्णेय, सदस्यों में योगेष जिन्दल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, संजय अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, सतीष अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, मनीश नागरानी, षिषिर भगत, विजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद बिलाल, आशीष वाश्र्णेय आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।