आगरा को मिली आगरा से बनारस वन्दे भारत ट्रेन

  •  चैम्बर के मांग एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं आगरा के सांसद प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के प्रयास लाये रंग।
  • आगरा को मिली आगरा से बनारस वन्दे भारत ट्रेन।
  • आगरा से जल्द ही अन्य शहरों के लिए वन्दे भारत ट्रेन प्रारम्भ करने का आश्वासन – माननीय अश्विनी वैष्णव जी।

दिनांक 16 अगस्त, 2024 को आगरा के माननीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मिला था।

चैम्बर द्वारा एक पत्र के माध्यम से माननीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से पदभार ग्रहण करने की बधाई के साथ ही आगरा से अन्य शहरों की ओर वन्दे भारत ट्रेन चलाने हेतु निवेदन किया गया था। साथ ही प्रो. एस. पी. सिंह बघेल द्वारा आगरा के विकास हेतु चैम्बर की मांग को पूरा कराने का भरपूर प्रयास एवं मेहनत रंग लाई। आगरा से बनारस हेतु एक वन्दे भारत ट्रेन प्रारम्भ की गई। साथ ही प्रो. बघेल द्वारा एवं मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आगरा से अन्य मुख्य शहरों के लिए भी वन्दे भारत ट्रेन प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया गया।
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी ने आगरा के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करने और साथ ही जरुरत पड़ने पर चैम्बर के साथ चलने का निष्चय किया है। आष्वासन दिया है कि आगरा के लिए महत्वपूर्ण मांग और आगरावासियों की आवाज को वह स्वयं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर षीघ्र से षीघ्र उसका निस्तारण करायेंगे और आवष्यकता पड़ने पर चैम्बर के साथ भी जायेंगे। चैम्बर द्वारा माल गोदाम को षहर के मध्य से कुबेरपुर स्टेषन पर स्थानांतरण करने के अनुरोध पर मंत्री महोदय ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस कार्य को षीघ्र प्रारम्भ कर सुचारू करने का आवष्वासन दिया। और साथ ही चैम्बर की मांग झांसी-आगरा से चंड़ीगढ एवं लुधियाना़, आगरा से अयोध्या भी षीघ्र वन्दे भारत ट्रेन चलाने का आष्वासन दिया। साथ ही चैम्बर की पुरानी मांग ट्रेन संख्या 15311/15312 कुमायूं एक्सप्रेस के नाम से आगरा फोर्ट से चलकर काठगोदाम लालकुंआ तक चलाने पर सकारात्मक रुख दिखाया। आगरा में हुए विकास कार्यों के लिए चैम्बर मा. प्रो. बघेल जी एवं मा. अश्विनी वैष्णव जी एवं प्रधानमंत्री जी हार्दिक धन्यवाद देते हैं।