MEETING OF ENVIRONMENTAL PROTECTION

  • सूरजमुखी एवं कदम के पेड लगाने के लिए चैम्बर चलायेगा जन जागरूक अभियान।
  • नई तकनीकी के जमाने में केंसर रोकने में सहायक सिद्ध होंगे सूरजमुखी पेड़।
  • कदम के पेड़ रेत के कण, दुर्गंद आदि को सोखकर बनाते हैं प्रदुषण मुक्त वातावरण।
  • एसटीपीआई सेन्टर शास्त्रीपुरम में वृक्षारोपण करेगा चैम्बर।
  • कालिन्दी बिहार स्थित खत्ताघर के सौन्दर्यीकरण हेतु मंडलायुक्त महोदया ने मांगा चैम्बर के दुबारा प्रस्ताव।
दिनांक 29 जुलाई 2024 को सायं 5 बजे चैम्बर भवन में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की एक बैठक चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल के द्वारा किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने के लिए यह बरसात का मौसम उपयुक्त है। अतः मल्टीस्टोरी कालोनी में एवं अन्य पार्कों आदि में जहां स्थान उपलब्ध है, वहां पर वृक्षारोपण किये जाये। वृक्षारोपण टी गार्ड लगाकर ही किये जाये। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को दी जायेगी।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि एसटीपीआई शास्त्रीपुरम में काफी रिक्त स्थान है वहां पर पर्याप्त संख्या में पेड़ लगाये जा सकते हैं।अतः चैम्बर एसटीपीआई शस्त्रपुराम में सघन वृक्षारोपण का कार्य करेगा।
राजीव सक्सेना ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में रेडिएशन कंट्रोल बहुत आवष्यक है। रेडीएशन कंट्रोल केंसर रोकने में सहायक सिद्ध होता है। अतः सूरज मुखी के पेड़ मुख्य व्यावसायिक  स्थलों जहां कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित कार्य होते हैं वहां सूरज मुखी के पेड लगाये जाये। जो सूर्य की किरणों को सोखने में बहुत सक्षम होते हैं।
पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि इसकी शुरुआत  चैम्बर से ही की जायेगी और चैम्बर सूरजमुखी के पेड़ लगाने के लिए एक जन जागरूक अभियान चलायेगा। सूरजमुखी के बीज भी जन सामान्य में वितरित किये जायेंगे ।
कालिन्दी विहार स्थित खत्ताघर के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि चैम्बर द्वारा पूर्व में किये गये प्रयासों से नगर निगम के एक इंजीनियर द्वारा इस स्थान का सर्वे किया था। चैम्बर की मांग थी कि खत्ताघर पर एक रास्ता बनाकर व समरसेबल पम्प लगा दी जाये। वृक्षारोपण का कार्य चैम्बर करवा सकता है। मंडलायुक्त महोदया ने इस संबंध में दोबारा प्रस्ताव मांगा है। शास्त्रीपुरम जलाशय योजना के कार्य को पूर्ण करने पर भी चर्चा हुई और तय हुआ कि इस पर भी चैम्बर प्रयास करेगा।
चेम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर के सभी मुख्य जलाशयों को बुलाया जायेगा।
पर्यावरण मित्र अनिल गोयल अधिवक्ता ने कहा कि कदम एवं कनेर के पेड़ प्रदुषण मुक्त वातावरण बनाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होते हैं।  ये पेड़ रेत के कण एवं दुर्गंद को सोखकर वातावरण शुद्ध करते हैं।  सभी इस सुझाव को मानते हुए कहा कि चैम्बर द्वारा सूरजमुखी एवं कदम के पेड़ लगाने के लिए जान जागरूक अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सदस्यों में सुशील बंसल, राजीव सक्सेना, मनोज कुमार अग्रवाल, नीरज गुप्ता, महेश वार्ष्णेय,  जय किशन गुप्ता, अनिल कुमार गोयल (पर्यावरण मित्र) आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।