MEETING WITH COMMISSIONER, AGRA

  • यमुना में डिसिल्टिंग आसान डगर नहीं 
  • अध्ययन दल गहनता से करेगा जाँच – तव होगा कोई निर्णय
  • यमुना नदी में बैराज का लाभ तभी जब यमुना में हो जल ।
  • अध्ययन समूह में चैम्बर को किया जाये शामिल – चैम्बर 
  • दिसंबर तक शहीद स्मारक पर चालू होगा लाइट एंड साउंड शो
  • मथुरा रोड पर सुर-सरोवर के सामने स्वागत द्वार का भेजा गया  प्रस्ताव । 
  • कीठम झील में नौका संचालन होगा शीघ्र। 
  • बुनियादी प्रशिक्षण प्रदाता योजना के लिए यूपी पोर्टल में कमी की जाये दूर।
  • नेशनल एग्रो फोरेस्टी पालिसी लागू हो पूरे टीटीजेड में और करें इसे प्रोत्साहित। 
  • फाउंड्री नगर में पार्क के विकास हेतु यूपीसीडा से की जायेगी वार्ता।
  • नगला राम बल खत्ता घर के प्रति मंडलायुक्त गंभीर। 
  • नगर निगम में भी होगी अग्रिम कार्यवाही।
  • पालीवाल पार्क को भी बनाया जायेगा बेहतर।
  • चैम्बर के साथ नियमित की जाएगी बैठकें । 
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त महोदया श्रीमती रितु माहेश्वरी से उनके कार्यालय में भेंट की और आगरा के विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
यमुना नदी में 8 से 10 फुट कीचड़ साफ करने हेतु डिसिल्टिंग के विषय पर मंडलायुक्त महोदय ने बताया कि यमुना नदी में देशलटिंग कार्य आसान नहीं है क्योकि यमुना नदी में इससे पूर्व कभी डीसिल्टिंग नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में जानकारी हेतु अध्ययन करने के लिए सेन्ट्रल वाटर एवं पावर रिसर्च स्टेशन के विशेषज्ञ से इसकी साइंटिफिक अध्ययन के लिए पत्र प्रेषित कर दिया गया है। इसकी गहन जाँच होगी और  प्रारंभिक रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।  सेन्ट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन से साइंटिफिक स्टडी के लिए उच्च स्तर पर पत्र प्रेषित कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग से बाढ़ स्तर की जानकारी के लिए भी पत्राचार किया गया है। चैम्बर के सदस्यों ने आदरणीय मंडलायुक्त महोदया को बताया कि यमुना नदी में ओखला एवं गोमती नदी में लखनऊ में डीसिल्टिंग का कार्य हुआ है। अतः वहां से भी इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि अध्ययन ग्रुप में स्थानीय संस्था, नेशनल चैम्बर को भी शामिल किया जाये।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि रमाडा पर बने स्वागत द्वार की तर्ज पर मथुरा रोड पर सुर सरोवर के सामने भी स्वागत द्वार बनाया जाये और कीठम झील में नौका विहार चालु किया जाए ।  इस सम्बन्ध में मंडलायुक्त महोदय ने जानकारी दी कि प्रस्ताव भेज दिया गया है और स्वीकृत प्राप्त होने पर शीघ्र अग्रिम कार्यवाही के जाएगी। कीठम झील में नौका विहार शीघ्र चालु होने जा रहा है।   आगरा में लाइट एण्ड साउंड सिस्टम प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया  फतेहपुर सीकरी, शहीद स्मारक, आगरा फोर्ट, शाहज़हाँ  गार्डन में लाइट एवं साउण्ड सिस्टम प्रारम्भ करने पर कार्यवाही की जा रही है।शहीद स्मारक पर दिसम्बर तक लाइट एंड साउंड शो सिस्टम चालु हो जायेगा ऐसे सम्भावन है।  पालीवाल पार्क में बेहतरी के उपायों पर भी कार्य किया जा रहा है। यह भी मांग की गयी की चम्बल सफारी के लिए हो-हो बस शीघ्र चलाई जाएँ।
अधिवक्ता के. सी. जैन द्वारा बताया गया कि बुनियादी प्रशिक्षण प्रदाता योजना पुरे देश में लागू है जिससे एक निश्चित समयावधि में कंपनियों द्वारा कर्मचारियों /श्रमिकों को वर्क प्लेस पर वास्तविक उचित प्रशिक्षण दिया जाता है।  इसमें प्रशिक्षणार्थी को पारितोषिक भी दिया जाता है जिसका कुछ अंश नियोजक एवं कुछ अंश सरकार द्वारा वहन किया जाता है। यह योजना नियोजक, सरकार एवं प्रशिक्षणार्थी तीनो को लाभ प्राप्त होता है ।  किन्तु उत्तर प्रदेश के  पोर्टल में कमी होने के कारण इस योजना के तहत आवेदन अपलोड नहीं हो रहे जिससे उद्यमियों द्वारा श्रमिकों व कर्मचारियों को बुनियादी प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है।  नेशनल एग्रो फॉरेस्ट्री पालिसी पूरे ताज संरक्षित क्षेत्र में लागू हो और इसे प्रोत्साहित भी किया जाये।
माननीय उच्चतम न्यालय ने  एग्रो फॉरेस्ट्री हेतु आगरा में गैर वन भूमि व निजी भूमि पेड़ लगाने व काटने की अनुमति  प्रदान कर दी है। किन्तु उ0 प्र0 सरकार द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में कुछ स्पस्टीकरण हेतु आवेदन लगाया हुआ है। हम चाहते हैं  कि राष्ट्रिय कृषि वानिकी नीति को टीटीजेड में प्रोत्साहित किया जाए जिसके तहत गैर वन भूमि व निजी भूमि वृक्षारोपण का कार्य किया जा सकता है।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा फाउंड्री नगर में पार्क को विकसित करने एवं वृक्षारोपण के लिए विषय उठाया गया कि फाउंड्री नगर में पार्क जहाँ झाड़ियां उग आईं है को साफ़ कर समतल करा दिया जाये तो चैम्बर वृक्षारोपण करा देगा। मंडलायुक्त महोदय ने  बताया गया कि इस सम्बन्ध में यूपीसीडा एवं नगर निगम से वार्ता की जायेगी। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने पुनः कहा कि नगला राम बल में खट्टा घर पर आने-जाने की रास्ता बना दी जाए और वह पानी की व्यवस्था कर दी जाये तो वहां पर चैम्बर वृक्षारोपण कर सौन्दर्यी करण कर सकता है।  इस पर मंडलायुक्त महोदय बहुत गंभीर थीं और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता के सी जैन ने कहा कि यमुना नदी में बैराज प्रस्तावित है किन्तु बैराज का लाभ तभी होगा जब यमुना नदी में जलभराव होगा। वर्तमान में यमुना नदी में सिल्ट, स्लज एवं गार्बेज जो शहरी क्षेत्र के नाले से बहकर 8 से 10 फीट जमा हो गया है, के कारण यमुना नदी उथली हो गई है। जिससे यहां जल बहकर निकल जाता है। अतः बैराज हेतु यमुना नदी में जमा कीचड़ को साफ कराया जाना आवष्यक है। जिससे जल भराव हो सके। यमुना नदी में नीचे प्लास्टिक जमा होने से भूगर्भ जल स्तर में भी वृद्धि नहीं हो रही है। क्योंकि जल का रिसाव नीचे की ओर नहीं हो रहा है।
 चैम्बर के साथ बैठक करने के विषय पर मंडलायुक्त महोदया ने बताया कि चर्चा हेतु बिन्दुबार विषय प्रेषित किये जाये ताकि चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक किये जाने पर विचार किया जाये।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अधिवक्ता के. सी. जैन एवं रंजीत सामा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।