Award Ceremony 2023-24

  • वर्ष भर चैम्बर की गतिविधियां बनी रही सुर्खियों में।
  • उद्योग व व्यापार के साथ-साथ सामाजिक धार्मिक, पर्यावरण सुधार पर भी की गयी महत्वपूर्ण गतिविधियां।
  • चैम्बर को प्राप्त हुई कई उपलब्धियां।
  • आशा है अधूरे कार्य को पूरा करेगी नई टीम।
  • विशेष सहयोग के लिए पूर्ण अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रकोष्ठ चेयरमैन को किया गया सम्मानित।
  • वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का हुआ सामूहिक फोटो सेषन।
  • सामूहिक फोटो सेशन की परंपरा वर्षों पुरानी।
दिनांक 31 मार्च, 2024 को सायं 7 बजे होटल क्लार्क शिराज में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा अपने सत्र में अन्तिम दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी पूर्व अध्यक्षों, अपने पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ चेयरमैनों कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्हें वर्ष भर उनके द्वारा निरन्तर सहयोग प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल, 2023 को पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने उम्मीद की थी कि उनके कार्यकाल में कार्य द्रुतगति से किये जायेंगे और चैम्बर की गतिविधियों को पदभार ग्रहण करने के समय से ही प्रारम्भ कर दिया था। इस वर्ष के मुख्य कार्यों को बताते हुए अध्यक्ष महोदय ने अवगत कराया कि इस वर्ष में लगभग 300 बैठकें हुई हैं। एक दिन में दो-तीन गतिविधि भी आयोजित की गयी।  चैम्बर के भविष्य के लिए 20 लाख की सावधि भी बनाई गई है। 145 नये सदस्य जुड़े हैं। जिससे चैम्बर की गरिमा में अप्रत्याशित 
 वृद्धि हुयी है।  उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आगरा की सभी गैस उपभोक्ता इकाइयों को आवश्यक फिट  फॉर यूज सर्टिफिकेट प्राप्त कराये। जैड सर्टिफिकेट फ्री ऑफ कास्ट उपलबध कराये गये। देश में मनाये गए आजादी के अमृत काल में चैम्बर के 75वें वर्ष में 
स्थापना दिवस को  स्थापना अमृत महोत्सव के रूप में एक माह तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई गई। तीन दिवसीय औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय एक्सपोर्ट सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। महिला उद्यमिता विकास हेतु दो मेलों का आयोजन किया गया। चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक के 2 अंकों का प्रकाशन किया गया। आगरा की बहुप्रतीक्षित मांग एसटीपीआई चालू होने पर कई जागरूक कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिल्ली व लखनऊ में कई बैठकें आयोजित की गई। नगर निगम, अग्निशमन, प्रदूषण आदि विभागों से सम्बन्धित कई सदस्यों की समस्याओं का समाधान किया गया। जीएसटी विभाग द्वारा चलाये गये जनरल सर्वे में राहत प्रदान कराई गई। उद्योग व व्यापार के साथ-साथ कई सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण सुधार पर कार्य किये। जिसमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, गरीब कन्याओं को शिक्षा में आर्थिक सहयोग, 49 गरीब बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो गरीब बच्चों के हृदय का सफल ऑपरेशन, यमुना मैया की महाआरती, श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा में 4 दिवसीय कार्यक्रम आदि महत्वपूर्ण रहे हैं। इनके परिणाम आते रहेंगे और चैम्बर को भविश्य में लाभ प्राप्त होता रहेगा। 
इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष महोदय ने आषा व्यक्त की कि जो चैम्बर में फाइलें चल रही हैं नई टीम द्वारा उन पर भरसक प्रयास मिये जायेंगे।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगरा एवं आसपास के क्षेत्र में उद्योग एवं व्यापार की यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इस गरिमामयी संस्था की जिम्मेदारी 9 वर्ष पूर्व 2014-15  में निभा चुका हूं।  विगत  वर्षों में जो परिवर्तन देखने को मिले हैं, उनके अनुसार मेरे मन में एक बार पुनः इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने की इच्छा हुई है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों, व्यापारियों द्वारा जो विश्वास मुझमें जताया गया  है, उस पर मैं पूरी तरह अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और चैम्बर को एक नवीन पहचान दिलाने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल , नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, सदस्यों में  के सी जैन, राकेश सिंघल, सुनील सिंघल, विवेक मित्तल, संजीव कुमार गुप्ता, विवेक जैन, रविंद्र अग्रवाल विजय कुमार बंसल, राजकुमार भगत, राजेश कुमार अग्रवाल,  दिनेश कुमार जैन, सतीश अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल,  , नीरज अग्रवाल,  संजय गोयल,  सतीश अग्रवाल,  रीतेश गोयल, दीपक गोयल, नारायण बहरानी,  अशोक गोयल, मुरारी लाल गोयल, अनूप गोयल, सुनील कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र तनेजा, सौरभ तनेजा, प्रह्लाद अग्रवाल, अजय गुप्ता।  
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष द्वय अम्बा प्रसाद गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष के के पालीवाल,  शांति स्वरूप गोयल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, अमर मित्तल, राजीव गुप्ता, अनिल वर्मा  मुकेश अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, नरिंदर सिंह, श्रीकिशन गोयल, राजीव कुमार अग्रवाल, शलभ शर्मा  मुख्य रूप से उपस्थित थे।