माननीय राज्यपाल उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थिति में चैम्बर ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस समारोह

  1. माननीय राज्यपाल उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थिति में चैम्बर ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस समारोह।
  2. 5 पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान
  3. चैम्बर के 2 बार अध्यक्ष रह चुके पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता को सम्मानित किया गया सर्वाेच्च लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से।
  4. आगरा में विधि विष्वविद्यालय, आईटी सिटी एवं फिल्म सिटी एवं फिल्म सेंटर की स्थापना की चैम्बर ने की मांग।
  5. 8 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को कैंसर वैक्सिन लगवाने की राज्यपाल महोदया ने की अपील।
  6. राज्यपाल महोदया ने दिया नारा – उतना ही लो थाली में झूठा ने बचे थाली में।
  7. समाज में फैल रही आंषाति के लिये आवष्यक है योगा।

आज डी ग्रांड मार्किस, फतेहाबाद रोड आगरा में अपरान्ह् 3 बजे से चैम्बर का 77 वां स्थापना दिवस समारोह चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में माननीय राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आंनदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीश अग्रवाल द्वारा किया गया। समारोह का षुभारम्भ बच्चों द्वारा वन्दे मातरम् द्वारा किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि चैम्बर की स्थापना जुलाई 1949 में केवल 7 सदस्यों के द्वारा की गयी थी जो कि आज एक वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। उद्योग एवं व्यापार के हित में निरन्तर कार्य करते हुए देष की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हुए 76 वर्श पूर्ण कर चुकी है। जैसा कि नेषनल चैम्बर की स्थापना माह जुलाई 1949 में की गयी थी इसलिये संस्था का प्रयास रहा कि इस वर्श चैम्बर का स्थापना दिवस समारोह जुलाई माह में माननीय राज्यपाल महोदया जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया जाये।

स्थापना दिवस समारोह में चैम्बर के पूर्व अध्यक्षों में वरिष्ठता क्रम में अतुल कुमार गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अतुल कुमार गुप्ता चैम्बर को अध्यक्ष के रूप में 2 बार अर्थात वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2024-25 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा माननीय राज्यपाल महोदया को बताया गया कि आगरा में विधि विष्वविद्यालय, आईटी सिटी एवं आगरा में फिल्म इंडस्ट्री एवं फिल्म सेंटर विष्वविद्यालय की स्थापना किये जाने का विस्तृत प्रतिवेदन माननीय महोदय को सौंपा गया (प्रति संलग्न)।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष जिनका जन्म 1950 तक अथवा उससे पूर्व का है 5 पूर्व अध्यक्षों क्रमषः के.के. पालीवाल, एस.एस. गोयल, राजकुमार अग्रवाल, अमर नाथ कौषल, प्रदीप कुमार वार्श्णेय एवं विषेश सहयोग हेतु डी ग्रान्ड मार्किस, विपिन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि चैम्बर द्वारा अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया जाना एक बहुत ही गौरव की बात है जब राश्ट्र का निर्माण हो रहा था तब चैंबर की स्थापना हो रही थी। इतनी प्रचीन संस्था द्वारा देष की अर्थव्यवर्स्थ में औद्योगिक एवं व्यापारिक का विषेश योगदान रहता है। जिस संस्था का आधार मजबूत होगा तभी संस्था को मजबूती प्रदान होगी। उन्हांेने कहा कि आज के इस नई तकनीकी युग में चैम्बर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार योजना युवाओं को रोजगार देना है। जहां युवाओं को रोजगार होगा वहीं पर पूर्ण विकास होगा।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि चैम्बर द्वारा जो वैक्सिनेषन कराया गया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। हम सभी को मिलकर 8 वर्श से 14 वर्श तक की बालिकाओं का कैंसर से बचाव हेतु वैक्सिनेषन कराया जाना चाहिये। सभी को मिलकर एक मुहिम चलानी चाहिये जिससे हम अपने देष की बेटियों को सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि आजकल समारोह में अनेकानेक व्यंजन बनाये जाते हैं जो कि बाद में खाना अधिक होने के कारण व्यर्थ होते हैं। हम सभी जितना खाना है उतना ही थाली में लेना चाहिये। खाने की व्यर्थता करके उसका अपमान नहीं करना चाहिये। खाने की व्यर्थाता को रोकने हेतु हमें बचे हुए खाने को जरूरतमंदों में वितरित करना चाहिये क्योंकि वह खाना किसी की लिये बहेद आवष्यक होता है। आज कल समाज में बढती अषांति एवं विवादों के लिये हम सभी को योगा करना चाहिये

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने चैम्बर के स्थापना दिवस पर अपनी षुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेम्बर द्वारा सभी औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याएं का निस्तारण हर स्तर पर किया जाता है। यह बहुत ही प्रचीन एवं वृहद संस्था है।

आगरा मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुषवाह ने कहा कि चैम्बर आगरा में अपनी एक अलग पहचान है यह उद्योग एवं व्यापार का वह समूह है जो आज आगरा में अपनी अलग पहचान रखता है।

समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीश अग्रवाल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया।

समारोह में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, विधायक जीएस धर्मेष, प्रदीप भाटी, षहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे।

समारोह में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष द्वय संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, कोशाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, योगेन्द्र कुमार सिंघल, षिवकुमार अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिषन गोयल, ष्शलभ शर्मा, मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, नीतेष अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, नीरज अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, अषोक गोयल, विकास चतुर्वेदी, ऋशि गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिन सारास्वत, राजकुमार भगत, विजय बंसल, विष्नू भगवान अग्रवाल, मनोज गर्ग, अनूप गोयल, दिनेष कुमार जैन, अखिलेष कुमार दुबे, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अमित जैन, नरेष चंद अग्रवाल, सुनील सिंघल आदि उपस्थित थे।