RELEASE OF DIWALI CARNIVAL & HANDICRAFT EXHIBITION

  • 25 अक्टूबर, 2023 को होटल क्लार्क शिराज में होगा दीवाली कार्निवल एवं हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का विशाल आयोजन।
  • पोस्टर का किया गया विमोचन।
  • प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण – लाइव म्यूजिक एवं डांडिया, मनोरंजनात्मक खेल, फैंसी ड्रेस शो, लक्की ड्रा, चाट एवं व्यंजन।

नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा द्वारा 25 अक्टूबर को होटल क्लार्क शिराज में दीवाली कार्निवल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का एक विशाल आयोजन किया गया है। इस सम्बन्ध में आज चैम्बर भवन में सायं 4.30 बजे आयोजन समिति की एक बैठक हुई और विस्तृत जानकारी के हेतु प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि दीवाली कार्निवल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी होटल 
क्लार्क शिराज  में प्रातः 11.00 बजे से सायं 9 बजे तक आयोजित की जायेगी। महिला उद्यमियों द्वारा विभिन्न वस्तुओं की स्टॉलें प्रदर्षित होंगी। यह कार्निवल गाने बजाने, डांडिया, मस्ती भरे खेलकूद, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लक्की ड्रॉ हेतु आकर्षक गिफ्ट, चाट एवं व्यंजनों के साथ आयोजित किया गया है। इस कार्निवल एवं प्रदर्षनी में नेषनल चैम्बर के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे परिवार के साथ प्रदर्षनी में बढ़ चढ़कर भाग लें।
पोस्टर विमोचन में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष  योगेश जिन्दल, आयोजन समिति से पूर्व अध्यक्ष नरिंदर सिंह, शलभ शर्मा, सदस्यों में मनोज कुमार गुप्ता, नीतेश  अग्रवाल, अशोक  कुमार गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, संजय अरोड़ा, आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।