Fwd: PRESS NOTE ON ORDER FOR ESTABLISHING SOLAR PARK IN AGRA

  • आगरा शहर में सोलर पार्क बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति।
  • शहर की सोलर सिटी परियोजना में किया जाए शामिल।

नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यू.पी., आगरा द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं यूपीनेडा को एक पत्र दिनांक 13 जून, 2023 को प्रेषित किया गया था। जिसमें  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वरुप पर आगरा शहर में एक मॉडल सोलर ऊर्जा पार्क की स्थापना हेतु मांग की गई थी। जिससे आगरा शहर  में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा एवं आगरा शहर  में पर्यटन का विकास सम्भव होगा । आगरा मॉडल सोलर पार्क की स्थापना हेतु उपयुक्त शहर है अथवा इनर सिटी रिंग रोड के सहारे यूपीसीडा द्वारा अधिग्रहित 1064 एकड़ थीम पार्क परियोजना की भूमि इस पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल रहेगा।
चैम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया तथा मांग को उपयुक्त मांगते हुए उन्होंने अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/निदेशक नेडा (वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान) को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/निदेशक नेडा (वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान) द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगरा नगर निगम के परियोजना अधिकारी को दिनांक 16 जुलाई, 2023 को मॉडल सोलर ऊर्जा पार्क के प्रस्ताव को आगरा सोलर सिटी की डीपीआर में शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया है। संलग्न। 
अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि नेशनल चैम्बर विगत कई वर्षों से आगरा को सोलर सिटी बनाने के लिए प्रयासरत रहा है तथा मॉडल सोलर ऊर्जा पार्क की स्थापना होने से वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को आगरा शहर में प्रोत्साहन मिलेगा।
विद्युत प्रकोश्ठ के कोचेयरमैन राहुल जैन ने कहा कि मॉडल सोलर ऊर्जा पार्क की स्थापना से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा अथवा आगरा शहर  के सतत विकास में मील का पत्थर साबित होगा।