स्क्रैप पर चैम्बर का RCM सुझाव

1. स्कै्रप को आरसीएम के लाने का दिया चैम्बर ने दिया सुझाव।
2. आपूर्तिकर्ता फर्म का रिस्क स्कोर व्यापारी के पोर्टल पर प्रदर्शित करने की गयी मांग।
3. पम्पसैट पर 5 प्रतिशत कर की दर करने की गयी मांग।

आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को राज्य कर विभाग आगरा द्वारा नेशनल चैम्बर के सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम संयुक्त आयुक्त ए.के. सिंह के साथ आयोजित किया गया। व्यापारी संवाद का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगरा आयरन फाउंड्री उद्योग एसोसिएशन और उस पर निर्भर इंजीनियरिंग कॉम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग एसोशियेशन और यू0पी0 डीजल इंजन मैन्युफैक्चरिंग एसोशियेसन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वरा फाउंड्री उद्योग, मशीनरी निर्माण उद्योग से सम्बन्धित मुद्दो को रखा गया।

संवाद कार्यक्रम में चैम्बर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा बताया गया कि स्क्रैप चैन में फर्जी व्यपारियो के द्वारा व्यापार कर गायब होने से उद्यमियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है जिससे भारी हानि उठानी पड़ती है व व्यापारी व उद्यमियों का उत्पीड़न होता है। चैम्बर द्वारा इस संबंध में स्क्रैप को आरसीएम के लाने का सुझाव दिया गया। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि आपूर्तिकर्ता फर्म का रिस्क स्कोर व्यापारी के पोर्टल पर प्रदर्शित हो जिससे विभाग के साथ साथ उद्यमी व अपडेट रहे।

चैम्बर द्वारा अवगत कराया गया कि इंजन पर करदेयता 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गयी है किन्तु सेन्ट्रीफ्यूगल डीजल वाटर पम्पसैट एवं पम्पसैट स्पेयर पार्ट्स पर जीएसटी की दर 18 प्रतिषत यथावत् ही है। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि पंपसेट पर भी 5 प्रतिशत कर की दर की जाये। क्योकि डीजल पम्प सेट में इंजन और पम्प के कर दर 5 और 18 प्रतिशत कर देने से सयुंक्त सेट के बेचने में कठिनाई होती है। बैठक में कहा गया कि ताज संरक्षित क्षेत्र की रिस्ट्रिक्शन से फाउंड्री इंडस्ट्री प्रभावित है । लोहे के पंजीयन के लिए रिस्ट्रिक्शन लगाए जाये।

इसके अतिरिक्त फाउंड्री एसोशिएशन के पदाधिकारी अशोक सिंघल ,सुनील सिंघल,शैलेश गुप्ता ने फाउंड्री इंडस्ट्री से संबंधित समस्याओं को रखा गया।

इंजीनियरिंग कंपोनेंट की और से अतुल गोयाल ,मुकेश जैन द्वारा उद्योग की समस्याएं रखी गई।

विभाग से जुड़ी समस्याओं का संयुक्त आयुक्त ए के सिंह उपायुक्त जितेंद्र कुमार,सत्येंद्र कुमार सिंह ,अशोक सिंह, अखंड प्रताप सिंह ने खुला संवाद करते हुए समाधान किया गया। ए के सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापारी हितेषी कार्याे का उल्लेख किया और बताया कि इन कार्यक्रमो से विभाग और व्यपारियो के मध्य स्वस्थ और सीधा हो रहा है जिससे भ्रांतियों का निवारण हो रहा है व्यापारी बेहतर व्यवस्था के लिये फीडबैक भी दे रहें है जिससे सरकार को जीएसटी नीतिनिर्धारण के लिए इनपुट मिल रहा है।

कार्यक्रम में फाउंड्री उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने भारी संख्या में भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, सदस्य सुनील सिंघल, संजय कुमार गोयल, अमित जैन, अंशुल अग्रवाल, अतुल गोयल, उमेश बंसल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जैन, अमित, संजय, नवनीत बंसल, दीपक अग्रवाल, अशीष बंसल, शैलेश अग्रवाल, जितेन्द्र कुुमार गुप्ता, दीपेन्द्र बंसल, दिलीप अग्रवाल, अनुराग, विश्नू शर्मा, श्री किशन अग्रवाल, शलभ गुप्ता, नितिन गोयल, योगेश सिंघल उपस्थित थे।

Share This Post

All News

Group :

Company Name :

Industry :