MEETING WITH THIRD PARTY AGENCY ENLISTED BY GAIL INDIA LTD AUTHORISED TO ISSUE FIT FOR USE CERTIFICATE

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड 2020 के दिशानिर्देशों के अनुसार फिट फॉर यूज सर्टिफिकेट है आवश्यक 
  • गेल इंडिया द्वारा अधिकृत थर्ड पार्टी एजेंसी ने आवश्यक मानकों की दी जानकारी 
  • दिशा  निर्देशों के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार अपने संसाधनों को पूर्ण करने हेतु सभी गैस उपभोक्ता इकाइयों ने किया तय 
दिनांक 08 जुलाई, 2023 को चैम्बर भवन में सायं 4.00 बजे अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक आगरा की समस्त गैस उपभोक्ता इकाइयों के साथ आयोजित की गई। संचालन प्राकृतिक गैस प्रकोष्ठ  के चेयरमैन एवं पूर्वअध्यक्ष अशोक  कुमार गोयल द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य हो कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी)  2020 के दिषा निर्देषों के अनुसार सभी गैस उपभोक्ता इकाइयों को गेल इंडिया लि. द्वारा अधिकृत थर्ड पार्टी एजेंसी से गैस आपूर्ति हेतु फिट फॉर यूज सर्टिफिकेट लेना होगा। फिट फॉर यूज सर्टिफिकेट जारी करने के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा इकाई में जाकर सभी उपकरणों /संसाधानों का निरीक्षण करना होगा और निर्धारित मानकों के अनुरूप  पाये जाने पर ही प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
बैठक में गेल इंडिया लि. द्वारा अधिकृत थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा सभी उपकरणों को अपडेट करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आगरा की समस्त गैस उपभोक्ता इकाइयों ने थर्ड पार्टी एजेंसी से जानकारी लेकर यह निर्णय किया कि पीएनजीआरबी 2020 के दिषा निर्देषों के अनुसार सभी उपकरणों को मानकों के अनुरूप अपडेट किया जायेगा।
बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, प्राकृतिक गैस प्रकोष्ठ चेयरमैन एवं पूर्वअध्यक्ष अषोक कुमार गोयल, पूर्वअध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, सदस्यों में अतुल गर्ग, वैभव, आषीश अग्रवाल, अंकित जैन, सुरेश जैन, अनंत जैन, राकेश सिंघल, राजेन्द्र गर्ग, एम. जी. अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता, माधव अग्रवाल, उमेश शर्मा, संजय गर्ग, नवनीत सिंघल, विवेक मित्तल, अतुल कुमार मित्तल, पंकज शर्मा, प्रवीन अग्रवाल आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।