- सिकन्दरा रजवाह की टेल पर शास्त्रीपुरम में जलाशय बनाने हेतु मंडलायुक्त का रुख सकारात्मक।
- शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने हेतु किया एक समिति का गठन।
- शाहदरा कूड़ाघर के टीले के सौन्दर्यीकरण हेतु नगरायुक्त को कराया अवगत।
- मंटोला, भैरों तथा ताजमहल से आगे तीन नालों की शीघ्र टेपिंग हेतु नगरायुक्त को दिया परामर्श ।
- आईटी पार्क का संचालन होगा शीघ्र – सीएम ऑफिस से उद्घाटन तिथि की प्रतीक्षा।
- ताज व्यू पॉइंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कार्यवाही है जारी।
- गुरु का ताल एवं सिकन्दरा के मध्य कट खोलने पर एनएचएआई की आपत्ति के लिए मांगा वैधानिक स्पष्टीकरण।
- यमुना किनारे रोड पर स्ट्रैची पुल के दोनों ओर वाहन पार्किंग हेतु स्थान है उपलब्ध।
दिनांक 30 जून, 2023 को आगरा के विकास के सम्बन्ध में चैम्बर का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंडलायुक्त महोदय अमित कुमार गुप्ता जी से उनके कार्यालय स्थित सभागार में एक बैठक की गई। चैम्बर द्वारा आगरा के विकास हेतु उठाए गए मुद्दों के तत्काल संज्ञान एवं कार्यवाही निर्धारित करने के लिए मंडलायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया। इस प्रभावी कार्यवाही के लिए चैम्बर ने मंडलायुक्त महोदय के प्रति आभार किया। आशा की जाती है कि आगरा के विकास हेतु चैम्बर द्वारा उठाये गये मुद्दों शीघ्र निस्तारण होगा।
सिकन्दरा रजवाह की शास्त्रीपुरम में टेल पर जहां वर्तमान में कूड़ाघर बना दिया गया है और नहरी पानी को नगर निगम द्वारा पम्पिंग करके नाले में बर्बाद किये जा रहे पानी को बचाने तथा कूड़ाघर की सफाई कराकर जलाशय बनाने के विषय को मंडलायुक्त महोदय ने गम्भीरता से लिया और इसे मूर्त रूप देने के लिए शीघ्र एक रिपोर्ट तैयार करने हेतु एडीएम सिटी की देखरेख में एक समिति का गठन किया। जिसमें सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर निगम एवं चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल एवं अधिवक्ता के. सी. जैन को नामित करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। यह भी कहा कि चैम्बर द्वारा इस समिति में सुविधा हेतु अन्य को भी जोड़ा सकता है।
शाहदरा में कूड़ाघर के टीले के सौन्दर्यीकरण के लिए नगरायुक्त महोदय से जांच करने को कहा गया। नालों के टेपिंग के सम्बन्ध में भी मंडलायुक्त ने गम्भीरता दिखाई और नगरायुक्त महोदय को शीघ्र कार्यवाही के लिए कहा गया कि यमुना नदी में गंदे नालों को शीघ्र रोका जाये। मुख्य रुप से मंटोला नाला, भैरों नाला एवं ताजमहल नाला जहां पर्यटकों को गंदगी दिखती है, पर शीघ्र कार्यवाही के लिए कहा तथा सभी एसटीपी शीघ्र कार्यरत कराये जाये।
आईटी पार्क के शीघ्र संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को उद्घाटन के लिए अनुरोध पत्र भेजा जा चुका है। उद्घाटन तिथि हेतु मुख्यमंत्री महोदय से पत्र की प्रतीक्षा है। आशा है कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ऑफिस से शीघ्र पत्र प्राप्त हो जायेगा। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि चैम्बर द्वारा भी इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया जायेगा।
ताज व्यू पोइंट (11 सीढ़ी ) पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने के सम्बन्ध में मंडलायुक्त महोदय ने बताया कि इस हेतु कार्यवाही की जा रही है।
गुरु का ताल एवं सिकन्दरा के मध्य कट खोले जाने हेतु एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट में की गई आपत्ति के सम्बन्ध में मंडलायुक्त महोदय ने अधिवक्ता के. सी. जैन से कानूनी स्थिति जानने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। आश्वासन दिया कि कानूनी स्थिति स्पष्ट होने के बाद इस पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा यमुना किनारा रोड पर वाहन पार्किंग की मांग की गयी तथा मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि वाहन पार्किंग हेतु स्ट्रैची पुल के दोनों ओर स्थान उपलब्ध है। मंडलायुक्त महोदय ने इस सम्बन्ध में नगरायुक्त को जांच कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया।
चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, नरिंदर सिंह, के. सी. जैन, अतुल बंसल आदि मुख्य रुप से सम्मिलित थे।
चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, नरिंदर सिंह, के. सी. जैन, अतुल बंसल आदि मुख्य रुप से सम्मिलित थे।