- बृज क्षेत्र में ब्रज महोत्सव आयोजित हो एवं ब्रज साहित्य अकादमी की हो स्थापना।
दिनांक 1 जून, 2023 को सायं 6 बजे होटल मधुश्री में आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय संस्कृत राज्यमंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली के आगरा आगमन पर चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने एक शिष्टाचार भेंट की और बृज क्षेत्र में ब्रज महोत्सव आयोजित कराने एवं ब्रज साहित्य अकादमी की स्थापना कराये जाने की मांग की। (मांग पत्र संलग्न)
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजेश गोयल और संस्कृत एवं पर्यटन विकास प्रकोष्ठ के को चेयरमैन राहुल जैन उपस्थित थे।