DEMAND OF YAMUNA RIVER CRUISE IN BRIJ KSHETRA

  • क्षेत्र में तीर्थ के साथ-साथ पर्यटन का हो विकास
  • ब्रज क्षेत्र में यमुना नदी प्रवाहित होती है मथुरा वृंदावन गोकुल आगरा बटेश्वर में
  • बनारस में गंगा विलास की तर्ज पर ब्रज क्षेत्र में बने यमुना रिवर क्रूज
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2022 में वर्णित ब्रज आध्यात्मिक सर्किट के रूप में किया गया है चिन्हित।
ब्रज क्षेत्र में तीर्थ के साथ-साथ पर्यटन के विकास हेतु आज दिनांक 29 मार्च 2023  को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को अध्यक्ष राजेश गोयल एवं पर्यटन विकास प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन राहुल जैन ने सामूहिक रूप से एक पत्र द्वारा मांग की गई है  कि ब्रज क्षेत्र में यमुना नदी मथुरा वृंदावन गोकुल आगरा व बटेश्वर में होकर प्रवाहित हो रही है। अतः बनारस में गंगा विलास की तर्ज पर ब्रज क्षेत्र में यमुना नदी पर यमुना रिवर क्रूज की योजना का क्रियान्वयन किया जाए,  जो कि वृंदावन के केसीघाट से प्रारंभ होकर मथुरा के विश्राम घाट,  आगरा पर यमुना किनारे स्थित हाथी घाट होते हुए बटेश्वर धाम के घाट पर पूर्ण हो।
रिवर क्रूज ब्रज क्षेत्र जो कि  उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2022 में वर्णित ब्रिज आध्यात्मिक सर्किट के रूप में चिन्हित किया गया है को संपूर्ण रूप से आवृत करता है तथा इस रिवर क्रूज के माध्यम से अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक ब्रज क्षेत्र के महत्वपूर्ण मंदिर धार्मिक स्थल एवं पर्यटक स्थल के दर्शन कर सकते हैं जिससे क्षेत्र में पर्यटन में बढ़ोतरी हो सकती है एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजन हो सकेंगे /

रिवर क्रूज बनने से यमुना नदी में जलभराव लगातार बना रहेगा जिससे निरंतर जलभराव से मिलने वाले लाभ भी इस क्षेत्र को प्राप्त होंगे।