Courtesy call with Hon’ble Tourist & Culture Minister

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से चैम्बर अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट 

  • पर्यटन के विकास पर 10 सूत्रीय प्रतिवेदन सौंपा।
  • आगरा को बनाया जाये हैरिटेज सिटी
  • रिवर फ्रंट का विकास लंदन, पेरिस और अहमदाबाद की तर्ज पर हो।
  • 1000 रुपये से कम किराये के कमरों को किया जाये जी.एस.टी. मुक्त ।
  • पर्यटन के विकास पर चैम्बर के साथ हो बैठक।
  • पर्यटन नीति निर्धारण में चैम्बर का किया जाये प्रतिनिधित्व।
दि. 22.07.2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह के आगरा आगमन पर चैम्बर अध्यक्ष शलभ शर्मा ने एक शिष्टाचार भेंट की गई और आगरा के पर्यटन विकास के सम्बन्ध में एक 10 सूत्रीय प्रतिवेदन सौंपा।
चैम्बर अध्यक्ष शलभ शर्मा ने मंत्री महोदय से कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में आगरा को हेरिटेज सिटी बनाने के लिये प्रयास किये जायें। आगरा में रिवर फ्रंट का विकास लंदन, पेरिस और अब अहमदाबाद की तर्ज पर किया जाये। ताजगंज में सफाई, यातायात प्रबन्धन, संकेतकों/सूचनापटों का समुचित प्रदर्शन हो। होटल में 1000 रुपये से कम किराये के कमरों को पूर्व की तरह कर मुक्त रखा जाये। पर्यटन से सम्बन्धित नीति निर्धारण में नेशनल चैम्बर का प्रतिनिधित्व हो। ताजमहल को लाइव टेलीकास्ट किया जाये। सिविल टर्मिनल में आ रही बाधाओं को दूर कराते हुए टर्मिनल का निर्माण शीघ्र कराया जाये। प्रमुख स्मारकों पर लाइट एण्ड साउण्ड शो चलाये जाये। फतेहपुर सीकरी पर लाइट एण्ड साउण्ड शो समाप्त होने पर रात्रि में वापस आने के लिये उचित यातायात सुविधा का प्रबंध किया जाये।
शिष्टाचार भेंट के दौरान चैम्बर अध्यक्ष शलभ शर्मा के साथ मनोज बंसल, राकेश चौहान, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद थे।