- चैम्बर ने मनाया 73वां गणतंत्र दिवस समारोह
- शहरवासियों को प्रेषित की गयी शुभकामनाएं एवं वधाईयां
- संविधान में दी गई है मताधिकार की आजादी
- आगामी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करें सोच समझकर
- राष्ट्रीयता एवं नागरिक सवेंदनशीलता का भी रखें ध्यान
- निजी स्वार्थ को छोड़कर, करें मत का प्रयोग
दिनांक 26 जनवरी 2022 को नेशनल चैंबर भवन में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने 73 वें गणतंत्र दिवस कि चेंबर के सभी सदस्यों एवं शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे भारतीय संविधान को लागू हुए 72 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब हमें ७३वां गणतंत्र पर्व मनाते हुए बहुत ही खुशी हो रही है। हमें ख़ुशी है कि विगत वर्षों में हमारे देश ने संवैधानिक एवं आर्थिक रूप से बहुत प्रगति की है और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर सन 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस आजादी के बाद हमारे देश ने बहुत प्रगति की है।
चेंबर के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल एवं पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय गान का गायन किया गया एवं देश भक्ति के जय घोष किये गए। इसके बाद उपस्थित जनों ने देशभक्ति के विभिन्न सम्बोधन दिए गए।
उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सुनील सिंघल द्वारा इस अवसर पर चेंबर की ओर से सभी को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
पूर्व अध्यक्ष शांतिस्वरूप गोयल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में हमारे देश में सारे काम डिजिटलाइजेशन की वजह से बहुत ही व्यवस्थित हुए हैं। हमें बड़ी खुशी है कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति एवं राजनैतिक स्थिति दोनों व्यवस्थित होकर अग्रसर हुई हैं। आगामी चुनाव में हमें अपने मत का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना है। निजी स्वार्थ को छोड़कर राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग करना चिहिए।
पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षो में हमारे देश ने बहुत तरक्की की है, बहुत सुधार हुआ है। हमें संविधान में स्वतंत्रता के साथ एक बहुत बड़ा हथियार मत के अधिकार के रूप में प्राप्त हुआ है। अतः हमें अपने मत का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना है। गत वर्षों में हमारे देश ने निश्चित रूप से प्रगति की है किंतु आजादी के बाद में हमने गंवाया भी है वह है राष्ट्रीयता एवं नागरिक संवेदनशीलता, जिसमें काफी कमी आई है। अतः इस पर हमें ध्यान देने की बहुत जरूरत है। आगामी चुनाव 10 फरवरी को अपने मत का प्रयोग कर सरकार बनाने में सहयोग अवश्य प्रदान करें। इस अवसर पर उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि चेंबर ने इस वर्ष दो -तीन महत्वपूर्ण कैंप लगाए हैं एक आधार कार्ड कैंप तथा 2 वेक्सिनेशन कैंप। आधार कार्ड कैंप में कोई संशोधन या नया आधार कार्ड बनवाना था वे बनाये गए थे। यदि उसमें किसी को और आवश्यकता हो तो चेंबर को सूचित करें। इसी प्रकार वेक्सिनेशन कैंप में सभी प्रकार के टीकाकरण कराये गए थे। यदि इस संबंध में किसी को और आवश्यकता हो तो चेंबर को सूचित करें ताकि इस पर विचार किया जा सके।
पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने राष्ट्रभक्ति का संदेश अपने एक देश भक्ति के गीत – “मेरे देश की माटी चन्दन हैं , पग पग पर नंदन वन है —————————–” के माध्यम से दिया गया और शुभकामनाएं देते हुए सभी से निवेदन किया कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों का प्रयोग करें। मास्क अवश्य पहने।
पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बधाई देते हुए अपील की कि आज हमें सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी गयी हैं उन्हें निरंतर रखने के लिए हमें सरकार को सहयोग करने की आवश्यकता है।
कार्यकारिणी सदस्य सचिन सारस्वत ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अपने मत का अधिकार अपने सही प्रत्याशी के लिए करें।
७३वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, सीता राम अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य सचिन सारस्वत, राजेंद्र गर्ग, उदय कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, सुनील गर्ग, राजकुमार भगत, मयंक मित्तल, जितेंद्र पाल सिंह कीर, रवि शर्मा, जय किशन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।