Seminar Organised under Road Safety Awareness Campaign

  • सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चेंबर ने आयोजित की संगोष्ठी 
  • चैम्बर की मांग की  स्वीकार – परिवहन अधिकारी जाएंगे कारखानों में वाहन समस्याओं के समाधान हेतु
  • वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य के लिए खोला जाएगा एक अलग काउंटर – जय शंकर तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, उ प्र 
  • दी गयी सड़क सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी 
  • वाहन सम्बन्धी समस्याओं के लिए चेंबर ने सौंपा 19 सूत्रीय प्रतिवेदन
  • यदि वाहन स्वामी चाहेगा तो ई चालान को मंगाया जायेगा कोर्ट से बापस 
दिनांक 9. 12. 2021 को शाम 4:00 बजे चेंबर भवन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में परिवहन विभाग आगरा से उप परिवहन आयुक्त जय शंकर तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन के डी सिंह,  एआरटीओ प्रवर्तन ललित कुमार एवं पीटीओ राजेश मोहन उपस्थित रहे। संगोष्ठी में चेंबर द्वारा एक 19 सूत्रीय प्रतिवेदन सौंपा गया।  प्रतिलिपि संलग्न।
चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा पर आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह द्वारा जानकारी दी गयी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।  इसके पीछे मनसा यह है कि लोगों सड़क दुर्घटनों से बचाव के लिए जागरूक किया जाये। क्योंकि अन्य देशों की तुलना में भारत में सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं और करीब डेढ़ लाख लोग प्रतिवर्ष दर्द सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं जबकि भारत में अन्य देशों की तुलना में गाड़ियां बहुत कम है।  केवल 3% हैं।  सड़क दुर्घटना में मुख्या रूप से 3 आयाम जिम्मेदार होते हैं।1. या तो रोड सही नहीं है, उसकी उसका निर्माण सही नहीं हुआ है २. या मशीन की खराबी है या फिर ३. जो मशीन को इस्तेमाल कर रहा है उसकी कोई कमी है।   दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन तीनों आयामों का तालमेल होना आवश्यक होता है।  वाहन चालक को अच्छे व्यवहार का / अच्छे व्यक्तित्व का व्यक्ति होना चाहिए।  उसमें धैर्य की क्षमता अधिक होनी चाहिए जो जल्दवाजी न करे।  ओवरटेकिंग में दुर्घटना के अवसर बढ़ जाते हैं।   70 प्रतिशत सड़क दुर्घटना में मृत्यु दो पहिया वाहन से हो रही हैं। दुपहिया वाहन चालक को अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट इस्तेमाल करना चाहिए। अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट इस्तेमाल करने पर दुर्घटना में मृत्यु के अवसर नगण्य के बराबर हो जाते हैं। इसी प्रकार चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर  सुरक्षा बढ़ जाती है।
यातायात एवं सिटी ट्रांसपोर्ट प्रकोश्ठात के चेयरमैन ने बताया कि चैम्बर की मांग को स्वीकार करते हुए उप परिवहन आयुक्त जयशंकर तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों या अन्य व्यक्तियों के लिए परिवहन कार्यालय पर अलग काउंटर की व्यवस्था करने का वादा किया।
उपाध्या अनिल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सुनील सिंघल ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि वाहन स्वामियों द्वारा जो पंजीकरण या लाइसेंस के नवीनीकरण या लाइसेंस के जारी करने के संबंध में आ रही समस्याओं से परिवहन अधिकारियों को अवगत कराया जिन्हें परिवहन अधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुना गया और शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।  कुछ समस्याओं को तत्क्षण निस्तारित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने मांग की कि ई चालान को 6 माह बाद ही कोर्ट भेजा जाये।  इस पर आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि यदि वाहन स्वामी ई चालान को कोर्ट से बापस मांगना चाहते हैं तो परिवहन विभाग उसे वापस मंगाएगा।
पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने मांग की कि भारत सीरीज वाहन पंजीकरण आगरा में चालु किया जाये।  चैम्बर की इस माँगा पर भारत सीरीज वाहन पंजीकरण के लिए उप परिवहन आयुक्त महोदय ने तत्काल प्रारंभ करने की घोषणा की।
चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम शहर में जगह-जगह किए जा रहे हैं यह नागरिकों के लिए एक सामाजिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता आएगी और नागरिकों का ज्ञान वर्धन होगा जिससे सड़क दुर्घटनाएं काम होंगी।
बैठक बहुत ही सौहार्द वातावरण में संपन्न हुयी।  वाहन सम्बन्धी किसी भी परेशानी के लिए उप परिवहन आयुक्त ने अपना मोबाइल नंबर भी प्रदान किया।
बैठक का संचालन यातायात एवं सिटी ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया
धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा दिया गया और मांग की कि परिवहन वभाग चैम्बर के सदस्यों के लिए वाहन समस्यों के लिए समय निर्धारि करे।  इस मांग को स्वीकार करते हुए उप परिवहन आयुक्त ने वादा किया कि कारखानों में कर्मचारियों या वाहन चालकों की समस्यायों के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी कारखाने परिसर में चल कर आएंगे।
संगोष्ठी में चेंबर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, यातायात एवं सिटी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय अनिल वर्मा तथा सदस्यों में राजेंद्र गर्ग, रविंद्र अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मनीष बंसल, राजकुमार भगत, सतीश अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय,  उदय अग्रवाल, नरेश वर्मा तथा ट्रांसपोर्ट की विभिन्न एसोसिएशन से अशोक बंसल, रमेश शर्मा, गिरीश अग्रवाल, गोविंद बिंदल, माता प्रसाद, दीपक शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।