नगर आयुक्त महोदय की घोषणा

  • 25 जुलाई को नगर निगम की टीम चैम्बर भवन में कैम्प के माध्यम से देगी जानकारी।
  • 5 अगस्त को कर निर्धारण हेतु लगेगा कैम्प।
  • उद्योगपतियों की समस्याओं के सम्बन्ध में नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक।
  • गृहकर पर हुई विस्तृत चर्चा।
  • डिजीटल इण्डिया के अन्तर्गत नगर निगम आगरा द्वारा पब्लिक पोर्टल किया है प्रारम्भ।
  • नहीं होगा उत्पीड़न।
  • तीन लाख छः हजार सम्पत्तियाँ की जा चुकी हैं दर्ज।
  • 70 प्रतिषत कर दाता इस पोर्टल कर चुके हैं स्वीकार।
  • पोर्टल पर गलत कर निर्धारण में प्रतिवेदन देने पर उसे कर दिया जायेगा सही।
  • पुराने व बन्द व्यावसायिक परिसरों में कर निर्धारण में रखा जाता है मानवीय दृष्टिकोण।
  • गैर वाणिज्यिक भूमि में कर केवल प्लोट दर पर।
  • उद्योगपतियों की अन्य समस्याओं को भी उठाया नगर आयुक्त के समक्ष।
  • किसी भी सड़क के गड्ढा भरने के लिए नोडल अधिकारी किया गया है नियुक्त।
  • चैम्बर के सामने की सड़क को बनवाने व चैम्बर को हाई मास्क किये जाने का दिया आष्वासन (पार्षद नेहा गुप्ता)।

दिनांक 20.07.2019 को सायं 05ः00 बजे जीवनी मण्डी स्थित सभागार में चैम्बर अध्यक्ष श्रीकिषन गोयल जी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त श्री अरूण प्रकाष जी के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक प्रत्यावेदन नागरिक सुविधा एवं शहरी विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीता राम अग्रवाल जी द्वारा दिया गया। बैठक में औद्योगिक एवं व्यावसायिक भवनों पर गृह कर की गणना में जो विसंगतियाँ व अस्पष्टतायें हैं पर, विस्तृत चर्चा हुई। नगर आयुक्त महोदय ने बताया कि आगरा नगर निगम द्वारा कर जमा करने हेतु आॅनलाईन सिस्टम प्रारम्भ कर दिया है। इस पब्लिक पोर्टल पर अभी तक तीन लाख छः हजार सम्पत्तियाँ दर्ज की जा चुकी है। इस पोर्टल पर सम्भवतः 25000 सम्पत्तियाँ दो बार चढ़ी हुई हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कोई भी कर दाता इस पोर्टल पर अपनी सम्पत्ति के बारे में जानकारी ले सकता है। यदि उसे अपनी 1 ही सम्पत्ति दो बार दर्ज मिलती हैं तो वह प्रत्यावेदन के माध्यम से नगर निगम द्वारा सही करा सकता है। इस पोर्टल पर यदि किसी करदाता का कर गत वर्षों में मिसिंग हो रहा है या सही नहीं चढ़ा है तो वह प्रूफ के साथ नगर निगम से नगर निगम से सही करा सकता है। यदि कोई करदाता अपनी कर राषि का कुछ भाग जमा करना चाहता है तो वह पोर्टल पर अपने रिमार्क के साथ जमा कर सकता है।

औद्योगिक व व्यवसायिक पुरानों भवनों पर आवासीय भवनों की तरह छूट के सम्बन्ध में बताया कि इसमें भ्रांन्तियाँ हैं, स्पष्टता नहीं है। इस हेतु हमनें सरकार को भी मार्ग दर्षन के लिए अनुरोध किया था किन्तु सरकार से हमें कोई मार्ग दर्शन प्राप्त नहीं हुआ है। यदि कोई करदाता कर जमा करने के सम्बन्ध में सही मानसिकता से हमें अवगत कराता है तो हम उसको पूरी तरह सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

चैम्बर की माँग पर पोर्टल की पूरी जानकारी देने के लिए नगर आयुक्त महोदय ने यह घोषणा की कि 25 जुलाई 2019 को दोपहर 12 बजे जीवनी मण्डी स्थित चैम्बर सभागार में नगर निगम की टीम एक कैम्प का आयोजन करेंगी। इसमें यह जानकारी दी जायेगी कि करदाता इस पोर्टल पर आॅनलाईन नैफ्ट या आर0टी0जी0एस0 द्वारा अपने कर को बिना किसी कर्मचारी के पास जाये जमा कर सकता है। उसे आॅनलाइन रसीद भी प्राप्त होगी और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बच सकेगा। इसके बाद 05 अगस्त 2019 को नगर निगम की टीम द्वारा चैम्बर में पुनः कैम्प आयोजित किया जायेगा जिसमें कर निर्धारण की जानकारी दी जायेगी व विसंगतियों को दूर किया जायेगा। चैम्बर के सदस्य अपनी कर की रसीद प्राप्त न होने, कम्प्यूटर पर उनके गत वर्ष का पैसा न चढ़ा होना आदि समस्याओं को चैम्बर में प्रेषित कर सकते हैं चैम्बर उन समस्त समस्याओं को कम्पाइल करते हुए नगर निगम को प्रेषित कर सकता है। करदाताओं को हर प्रकार का सहयोग देने का आषवासन दिया। इस अवसर पर नोर्थ विजय नगर काॅलोनी से पार्षद नेहा गुप्ता भी मोजूद थी उन्होंने चैम्बर के सामने की सड़क को शीघ्र बनवाने व चैम्बर को हाई मास्क करवाने का आष्वासन दिया।

इसके अलावा उद्योगपतियों की अन्य समस्याओं को भी अलग-अलग प्रतिवेदनों के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमें नगर आयुक्त महोदय ने शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आष्वासन दिया।

किसी भी सडक पर गड्ढा को सही कराने या सडक का दुरस्तीकरण हेतु श्री ए0के0 सिंह अधिषासी अभियन्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन्हें मो0 सं0 9897143124 पर षिकायत करने पर 24 घण्टे में उस सडक को गड्ढा मुक्त किया जायेगा।

बैठक का संचालन नागरिक सुविधा एवं शहरी विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीता राम अग्रवाल जी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष श्री के0के0 पालीवाल जी द्वारा किया गया बैठक में नगर आयुक्त महोदय का सहयोग के लिए उन्हें आभार प्रकट किया गया।
बैठक में अध्यक्ष श्रीकिषन गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, उपाध्यक्ष संजय गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप जिंदल, नागरिक सुविधा एवं शहरी विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीता राम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल (कोर्डीनेटर), अतुल गुप्ता, अषोक कुमार गोयल, राजीव तिवारी सदस्यों में प्रहलाद अग्रवाल, सुनील सिंघल, विष्णु भगवान अग्रवाल, वीरेन्द्र गुप्ता, एस0के0 टेरिया, रविन्द्र अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, जयकिषन गुप्ता, मुनीष गुप्ता, राकेष सिंघल, पीयूष अग्रवाल, रूप किषोर अग्रवाल, संदीप अरोडा, सुरेष चन्द बंसल, अतुल गर्ग, राजीव बंसल, नरेन्द्र तनेजा, किषोर कुमार मित्तल, संजय जैन, राकेष अग्रवाल, अषोक अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।