मौडरेट द्वारा पूछे जाने पर अध्यक्ष राजीव तिवारी ने जानकारी दी कि सन 1984 में एमसी मेहता द्वारा एक जन याचिका की सुनवाई के अन्तर्गत मा0 उच्चतम न्यायालय ने 30 दिसम्बर 1996 में जो ओदश दिया वह सभी को मानना चाहिए। उस आदेश में ताज संरक्षित क्षेत्र जिसका दायरा 10,400 वर्ग किमी है के अन्तर्गत प्रदूषण मुक्त किये जाने हेतु कुछ कार्यवाहियां निर्धारित की गई थी जिसमें 292 उद्योगों को यातो प्रदूषणकारी ईधन का प्रयोग बन्द करके प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल किया जाना सुनिश्चत किया गया था। या फिर उन्हें आगरा से बाहर स्थापित किये जाने का आदेश दिया गया था। इसके साथ-2 आगरा के सतत विकास हेतु अन्य दिशा निर्देश जारी किये गये थे। जिसमें कुछ कार्य उद्योगों को करने थे और कुछ कार्य सरकार को करने थे। किन्तु यह बड़े ही दुख का विषय है कि उद्योगों ने तो माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन किया किन्तु सरकार की ओर से प्रदूषण को नियन्त्रण हेतु की जाने वाली कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं पूरी हो सकी है। आगरा में मार्बल पच्चीकारी का कार्य को भी रैड कैटैगिरी मे रख दिया गया है।- माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिसम्बर 1996 व उसके बाद के आदेषों में आगरा के ताजमहल जो विष्व के प्रमुख 10 स्मारकों में से एक है तथा इसे सर्वाधिक पर्यटक देखने आते है,
- 50 माईक्रेन से कम मोटाई का प्लास्टिक कैरी बैग को प्रतिबन्धित कर दिया है तथा 50 माइक्राॅन से अधिक मोटाई के कैरी बैग पर निर्माता कंपनी का नाम,
केन्द्रीय श्रम राज्य मंत्री श्री संतोष गंगवार आज आगरा आए और चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल के निवास पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता पुषोत्तम खण्डेलवाल एवं शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि थे।
स्वागत के बाद अपने उद्बोधन में अमर मित्तल ने मंत्री महोदय से कहा कि इस वक्त उद्यमी एवं व्यापारी बहुत त्रस्त है और अधिकारियों द्वारा जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम संबधित काले कानून में सभी को हिला कर रख दिया है और इस कानून के प्रति सभी में गहरा रोष व्याप्त हैं सभी ने एक स्वर से इस कानून को वापिस लेने की मांग की तथा व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक समिति गठित करने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री महोदय ने कहा कि यह उ0प्र0 सरकार का निर्णय है और दिल्ली पहुंचते ही वे मुख्यमंत्री से बात कर कोई न कोई हल निकालेंगे।
उद्यमी प्रमोद गर्ग ने जीएसटी अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के संबध में बताया कि इस वक्त अधिकारी जबरदस्त रिश्वत खा रहे है और परेशान कर रहे है तथा दो-दो विभाग के सर्वे के आदेश ने आग में घी का काम किया है।
पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने आगरा में बैराज को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। मंत्री महोदय ने कहा आगरा में बैराज बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों,