- नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2025-26 हुआ सम्पन्न।
- अध्यक्ष पद के लिए संजय गोयल हुए निर्वाचित।
- उपाध्यक्ष पद के लिए संजय गोयल और विवेक जैन।
- कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय अग्रवाल हुए निर्वाचित।
आज दिनांक 10 मार्च, 2025 को सुबह 10.30 बजे से अग्रवन, वाटर वर्क्स चौराहा, आगरा पर नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2025-26 सम्पन्न हुआ।
नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग बहुत ही उत्साह से किया।
अध्यक्ष पद के लिए कड़ा तृकोणीय मुकाबला रहा।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
- अध्यक्ष पद के लिए श्री संजय गोयल भारी मतों से विजयी हुए।
- उपाध्यक्ष पद के लिए: संजय गोयल और विवेक जैन निर्वाचित हुए।
- कोषाध्यक्ष पद के लिए: संजय अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
- समूह 6 से: अंबुज गोयल, अखिल मोहन, अनुज विकल और महेश अग्रवाल निर्वाचित हुए।
- समूह 10 से: रवि अग्रवाल और मोहित गर्ग निर्वाचित हुए।
- समूह 12 से: अशोक गुप्ता निर्वाचित हुए।
अन्य समूहों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जो इस प्रकार हैं। - ग्रुप 1- योगेश सिंघल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार बंसल।
- ग्रुप 2- रविंद्र अग्रवाल, विजय बंसल, राजेश कुमार गुप्ता।
- ग्रुप 3–राज कुमार भगत, रितेश गोयल।
- ग्रुप 4- रंजीत सामा, राजीव कुमार जैन, चंद्र मोहन सचदेवा, नारायण बेहरानी।
- ग्रुप 5- मनीष निगरानी, सुशील बंसल।
- ग्रुप 7- अनूप गोयल।
- ग्रुप 8 – राजीव सिंघल।
- ग्रुप 9 – संजय गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, केशव दत्त गुप्ता।
- ग्रुप 11 – राजीव अग्रवाल।
- ग्रुप 13 – सतीश अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विकास मित्तल।
- ग्रुप 14 – मनोज अग्रवाल
चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अध्यक्ष महोदय ने चुनाव समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए हार्दिक बधाई दी।