MEETING WITH HON’BLE CENTRAL MINISTER SHRI ASHWINI VAISHNAV JI

  • आगरा के माननीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री -प्रो. एस. पी. सिंह बघेल आगरा का करेंगे चहुँमुखी विकास।
  • 8 दिन में 2 केन्द्रीय मंत्रियों से चैम्बर की कराई भेंट।
  • आश्वासन दिया कि आगे भी चैम्बर जिस मंत्री से मिलना चाहेगा, करायेंगे बैठक।

दिनांक 16 अगस्त, 2024 को आगरा के माननीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल  केंद्रीय मंत्री – संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा रेलवे, अश्विनी वैष्णव जी से मिला।

चैम्बर ने मांग की कि आगरा में आई टी हब बनाया जाये। इस पर मंत्री महोदय ने आगरा में भूमि चिन्हित करने हेतु चैम्बर को कहा और मंत्री महोदय ने तत्काल नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कम्पनीज) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता को निर्देशित किया कि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ( मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी व पंचायती राज ) प्रो. एस. पी. सिंह बघेल एवं चैम्बर के साथ एक बैठक की जाये एवं आगरा को आईटी हब विकसित करने के लिए उन्हें उचित परामर्श  करें और यह देखें कि आगरा में आई टी सिटी कैसे बनेगी। उन्होंने आगरा के उद्यमियों के साथ सकारात्मक रुख दिखाया। चैम्बर ने उन्हें बताया कि आगरा आईटी सिटी के लिए काफी उपयुक्त है। आगरा  आईटी सिटी ग्रेटर नोएडा से भलीभांति एक्सप्रेसवे से कनेक्टेड है और एनसीआर के निकटस्थ है। आगरा वर्तमान में शिक्षा के हव के रुप उभरकर आया है। अतः यहां पर कुशल युवा कम वेतन पर कार्य करना चाहते हैं। किन्तु रोजगार के अभाव में प्रतिवर्ष लगभग 15 से 20 हजार कुशल युवा पलायन कर जाते हैं। आगरा में आईटी उद्योग श्वेत  श्रेणी में होने के कारण भी उपयुक्त है। क्योंकि यहां टीटीजेड होने के कारण अन्य उद्योगों पर विभिन्न प्रकार की बंदिशें लगी हैं। अतः आगरा में आईटी उद्योग कई प्रकार से उपयुक्त है। आगरा में आईटी सिटी बनने से आगरा का विकास तेजी से होगा। नैसकॉम को यह भी निर्देशित किया कि आगरा में बैठक के दौरान चैम्बर, माननीय मंत्री बघेल तथा आगरा के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की जाये। रेलवे के लिए दिल्ली वाराणसी वंदे भारत का टूण्डला में ठहराव, आगरा प्रयागराज बंदे भांरत का शीघ्र  संचालन की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया।

आगरा में पर्यटकों के रात्रि प्रवास हेतु शताब्दियों  गाड़ियों का संचालन आगरा से किये जाने, पूर्व की भांति आगरा से काठ गोदाम चलने वाली गाड़ी को पुनः प्रारम्भ किये जाने , आगरा फोर्ट रेलवे स्टेषन को विष्व स्तरीय सुविधा युक्त बनाने, कुबेरपुर पर माल गोदाम बनाने के लिए सुविधाएं मुहैया करने आदि पर सकारात्मक रुख दिखाया।

चैम्बर ने उन्हें धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि बनने के लिए निमंत्रण दिया। उसके लिए उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अक्टूबर/नवम्बर माह में आगरा आने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, के. सी. जैन, उमेश शर्मा , योगेश जिंदल आदि मुख्य रूप से सम्मिलित थे।