- मनाया 78वाॅ स्वतंत्रता दिवस।
- बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का ले संकल्प, देश के प्रति ये होगा बड़ा कार्य।
- जागरूक हों और जन सामान्य में पैदा करें जागरूकता।
- देशद्रोहियों से रहे सावधान।
- जाति धर्म से ऊपर देश प्रेम।
- शड़यंत्रकारियों से रहे बचकर।
- बंगलादेष में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति रहे जागरूक।
- शहर को आगे बढ़ाना है जन प्रतिनिधियों को घोर निन्द्रा से जगाना है।
- चैम्बर मनायेगा हीरक जयंती वर्ष
- स्थापना दिवस पर पधारेंगे केन्द्रीय मंत्री- गजेन्द्र सिंह शेखावत।
दिनांक 15 अगस्त, 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस चैम्बर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 10 बजे अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों तथा पूर्व अध्यक्षों के साथ मिलकर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्र गान के उपरांत देश के अमर शहीदों को याद करते हुए जयघोष किये गये। इस अवसर पर देशभक्ति के गीत गाये गये।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने सभी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री के उदबोधन का स्मरण दिलाते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने बीड़ा उठाया है कि हम विष्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनायेंगे। अतः हम सभी उद्यमी व्यापारी प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने में पुरजोर प्रयास करें। बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए अपनी आवाज बुलन्द करें और सरकार से आवहान करें कि हमारे हिन्दु परिवारों पर इस अत्याचार को अबिलम्ब रोकें। हमारी सेना हमारी रक्षक होती है। अतः सेना का मनोबल हमेशा ऊँचा रखें। इस वर्ष चैम्बर द्वारा 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती वर्ष के रूप में स्थापना दिवस सितम्बर माह में मनाया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री – संस्कृत एवं पर्यटन] श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी ने पधारने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अवसर पर उन्होंने एक संदेश और दिया कि सप्ताह में एक दिन सभी एकत्रित होकर अपने निकट के मंदिर पर कोई भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा का आयोजन करें। इससे आगरा का एक अच्छा सन्देश जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर सदैव की भांति एक गीत “मेरे देश की माटी चन्दन है, पग पग पर नंदनवन है , गाया। उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें अपने आगे की पीढ़ी को यह बताना चाहिए कि यह आजादी हमें कितनी कुर्बानियों के बाद मिली थी। उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
पूर्व अध्यक्ष शान्ति स्वरूप गोयल ने कहा कि इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देशद्रोहियों से बचे। जाति धर्म से ऊपर हमें देश प्रेम होना चाहिए। उन्होंने प्रसिद्ध शायर मुहम्मद इक़बाल का गाना “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गुनगुना कर देश के प्रति प्रेम का संदेश दिया।
पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि हम आजादी के 77 वर्ष होने बाद भी नागरिक भावना (सिविक सेंस) में बहुत पीछे हैं। जिस संस्था से हम जुड़े हैं उसे भी 75 वर्ष हो गये हैं। हमें इसे भी आगे ले जाना है और देश को भी। पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
पूर्व अध्यक्ष भूवेष अग्रवाल ने कहा कि सेना हमारी रक्षक है जो हमारी रक्षा सीमा पर लड़कर करती है किन्तु हमें आंतरिक दुष्मनों से सचेत रहने की आवष्यकता है और देष हित में गलत को रोकने के लिए पुरजोर विरोध करना चाहिए। हमने विभाजन का दंष सहा है और विभाजनकारी शक्तियों से हमें बचना चाहिए।
वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शहर को आगे बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए जन प्रतिनिधियों को घोर निन्द्रा से जगाना चाहिए।
चैम्बर के सदस्य श्री कन्हैया लाल मोतवानी ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह “मैं इस वर्ष भी संकल्प लेता हूं” कि दवाई और शिक्षा के लिए किसी को कोई काम हो वह मुझसे सम्पर्क कर सकता है।
महेन्द्र खंडेलवाल ने सन्देश दिया कि हमें अपने मत के प्रति जागरूक होना चाहिए। राम कुमार अग्रवाल ने एक गीत गाकर संदेश दिया कि देश के पहरेदारों से . . . . . संभल कर रहना अपने देश के गद्दारों से।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बांके बिहारी अग्रवाल, अनिल वर्मा श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा जी ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, भूवेष अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, सदस्यों में योगेश जिन्दल, नीरज अग्रवाल, सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, राजेष सहगल, अंशु कौशल, डाॅ. उदय अग्रवाल, अवनीत धवन, सुरेश चंद बंसल, संजय गुप्ता, जयकिशन गुप्ता, सुनील गर्ग, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, अतुल कुमार गर्ग, रवि शर्मा, अपूर्व मित्तल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, विजय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, राम कुमार अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।