MEETING WITH DISTRICT MAGISTRATE, AGRA

जिलाधिकारी महोदय ने चैम्बर के सभी बिंदुओं पर जताया सकारात्मक रुख।

दिनांक 06 अगस्त, 2024 को अपरान्ह 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नेशनल चैम्बर के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चैम्बर के सदस्यों ने  इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस बैठक में 15 सूत्रीय एक प्रतिवेदन चैम्बर द्वारा जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में अनुज कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बैठक का संचालन किया। इसके अतिरिक्त बैठक में सी. के. मौर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, एन. के. सिंह, पीओ नेडा, डी. के. सिंह सीएफओ, विनोद कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, विमर्श पंडित, एजीएम टोरेंट पावर, बी. एल. गुप्ता सीई नगर निगम, सी एस वर्मा डीसी नॉर्थ राज्यकर, योगेन्द्र सिंह एडीआईओ उपस्थित थे।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा चैम्बर के प्रतिवेदन के  बिन्दुवार विषय सुने गये। छलेसर पुलिस चैकी के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया कि चैम्बर के सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया जाये। ट्रांसपोर्ट नगर में नाली व सड़कों को ठीक कराने, फाउण्ड्री नगर में सौ फुटा रोड के सामने गढडा एवं अतिक्रमण हटाने तथा लाइसेंस दी गई दुकानों के सम्बन्ध में नगर निगम को निर्देषित किया। नगर निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि फाउण्ड्री नगर में नाली सड़कों आदि के लिए पहले अभियान चलाया गया था। अब पुनः अभियान चलाया जायेगा। एक बार अतिक्रमण फाउंड्री नगर से हटाया जा चुका है। जिलाधिकारी महोदय ने नुनहाई  में लाइसेंस वाली दुकानों के लिए निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में निर्णय करवायें। नुनिहाई में अवैध रूप से निर्माण सामग्री को हटाने के लिए संयुक्त आयुक्त को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिये। सांख्यिकी विभाग द्वारा भेजे गये नोटिसों के सम्बन्ध में जानकारी दी कि यह केवल सर्वेक्षण टाइप का केवल दस्तावेज है। इसका उद्देश्य किसी अन्य विभाग से इंटरलिंक करने का नहीं है। इस सूचना को किसी को शेयर नहीं किया जाता है। 50 प्रतिशत सेंट्रल गवर्नमेंट एजेंसी द्वारा कंपनियों  सिलेक्शन किया जाता है और 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा चयनित किया जाता है। तकनीकी कारण से कभी-कभी कुछ कम्पनी दोनों एजेंसियों द्वारा चयनित हो जाती है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने सांख्यिकी विभाग को निर्देशित किया कि एक ही सर्वे दोनों एजेंसियों द्वारा क्यों। इस संबंध में विभाग से अग्रिम कार्यवाही की जाये। फतेहाबाद रोड पर पार्किंग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पार्किंग की समस्या शहर भर में है इसके लिए मार्केट वाइज सॉल्यूशन निकलने का प्रयास करेंगे । बोदला-बिचपुरी रोड पर उद्योगों में टोरेन्ट पावर कम्पनी द्वारा विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि पूर्व में इस पर काफी चर्चा हो चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में टोरेंट पावर ने बताया कि टीएफआर की व्यवस्था 20-25 दिन से समाप्त कर दी गई है। मीटर की कमी है। आशा है कि यह समस्या शीघ्र समाप्त हो जायेगी। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सोलर प्लांट लग चुके हैं। किन्तु मीटर न लगने से ऊर्जा का नुकसान हो रहा है। जो एक राष्ट्रीय हानि है। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि सूर्य योजना के लिए आवेदन लंबित नहीं होने चाहिए। टोरेंट पावर ने बताया कि लगभग 100 आवेदन लंबित है जिसमें से 30 आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। चैम्बर के सदस्य द्वारा सूचित किया गया कि पोल हटाने से लोहा मंडी से पंचकुइयां तक स्ट्रीट लाइट समाप्त हो गई है। टोरेंट पावर ने इसका शीघ्र निरीक्षण कराने के लिए आश्वासन दिया।

2021 से जीपीएस कंपनी के सर्वे के आधार पर नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिस पर चर्चा हुयी।  सम्पत्ति कर के मामलों में नगर निगम द्वारा बताया गया कि लगभग 100 केस बचे हैं शेष सभी निस्तारित हो चुके हैं। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि 10-10 की सूची बनाकर दे, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाये। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के बाद 2021 से पुनः कर की मांग व उसके ऊपर ब्याज की मांग के सम्बन्ध में समस्या उठाई। जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम अधिकारीयों को निर्देषित किया कि इस विशय को नगर आयुक्त के साथ रखकर निस्तारित किया जाये। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के सम्बन्ध में चर्चा हुई जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम को निर्देषित किया कि यूजर चार्ज की दरें व मानकों के सम्बन्ध में सर्कुलर परिपत्रित किया जाये। रामबाग से भाटिया पैट्रोल पम्प तक छोटे बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देषित किया कि चैम्बर के सदस्यों के साथ सर्वे किया जाये।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा शहर से बाहर फाउण्ड्री नगर से बसों के संचालन के सम्बन्ध में बात रखी जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि वहां कबाड़ की बसें खड़ी हैं। इसलिए जगह रिक्त नहीं हैं कोई अन्य जगह बताई जाये।
पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने विषय रखा की पूर्व में नगर निगम द्वारा उद्यमियों व्यापारियों के लिए एक “उद्योग सखा” के नाम से बैठक का शुभारंभ किया था। एक बैठक के बाद वह अभी तक नहीं हुई है। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बात रखी कि संजय प्लेस में पार्किंग स्थल खाली कराये  जाये ताकि वाहनों की पार्किंग उन स्थलों  पर की जाये। जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम से कहा कि इस पर कार्य किया जाए।  और सभी विषय जिला उद्योग बन्धु की बैठक में भेजे जाये। चैम्बर की मांग पर चैम्बर के साथ एक बैठक चैम्बर भवन में शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, मुकेष अग्रवाल, अषोक कुमार गोयल, सदस्यों में संजय अरोड़ा, सतीष अग्रवाल, दुश्यन्त गर्ग, संजय वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, मो. बिलाल, रमेश वाधवा, अवनीश शिरोमणि, पंकज दुबे, एस. पी. कुलश्रेष्ठ, अनुज विकल, विनय मित्तल, सुभाष अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, विजय कुमार, महेन्द्र खंडेलवाल, रोहित वर्मा, अमित मित्तल, शैलेश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।