जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को नही लगाने होगें विभागों के चक्कर।
चैम्बर भवन में जीएसटी पर कार्यशाला आयोजित।
जीएसटी विशेषज्ञों ने दी व्यापारियों को विस्तृत जानकारी।
आपका कम्प्यूटर स्क्रीन ही कर निर्धारण अधिकारी होगा।
केन्द्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी पर लोगों की भ्रांतियां दूर करने तथा व्यापारियों को जीएसटी के प्रति जागरूक करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन कल चैम्बर भवन जीवनी मण्डी पर आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता चैम्बर नरिन्दर सिंह ने की।
चैम्बर भवन में आयोजित कार्यशाला में विशेष रूप से पधारे सीए आलोक फरसैया ने मौजूद व्यापारियों को जीएसटी के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में कर में आमूल चूर परिवर्तन होने जा रहा हैं। बिक्री या सेवा का अर्थ हैं सप्लाई ऑफ गुडस एण्ड सर्विस यह टैक्स इण्डिया में पहली बार लग रहा हैं। प्रत्येक व्यापारी को स्टॉक रजिस्टर मेनटेन करना होगा। उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद यदि व्यापारी अपने माल को स्टेट के अन्दर बेचता हैं तो उसे एसजीएसटी व सीजीएसटी लगानी होगी और यदि व्यापारी उसी माल को स्टेट से बाहर बेचता तो उसे सीजीएसटी लगानी होगी। कर विशेषज्ञों का कहना था कि व्यापारियों की खरीद प्रांत से बाहर हैं और बिक्री भी प्रांत के बाहर कर रहा है तो वह उसका रिफंड सीजीएसटी से एडजस्ट करेगा और यदि प्रांत बाहर से खरीद माल को प्रांत के अन्दर बेचता तो उसका एडजस्ट एसजीएसटी व सीजीएसटी से करेगा। व्यापारी को जीएसटीएन पोर्टल पर इस माह की बिक्री का रिटर्न आगामी माह की 10 तारीख,