- चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की कर्चारी भविष्यनिधि संगठन आगरा के क्षेत्रीय आयुक्त से।
- कर्मचारियों के लिए सरकार की आकर्षित योजनाओं की जानकारी हेतु नियोक्ताओं द्वारा आयोजित की जाएँ विभिन्न जागरूक कार्यशालाएं।
- अंशदान विवरणी दाखिल करने में ५ दिन के छूट का समय किया समाप्त – क्षेत्रीय आयुक्त, क भ नि सं आगरा
-
विवरणी जमा करने की अब अंतिम तिथि होगी केवल १५ – क्षेत्रीय आयुक्त, क भ नि सं आगराचैम्बर अध्यक्ष राजीव तिवारी की अध्यक्षता में चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आगरा के क्षेत्रीय आयुक्त श्री राजीव कुमार पाल से भेंट की गयी। श्री पाल द्वारा सरकार की विभिन्न आकर्षक योजनाओं की विस्तृत जानकारी एक प्रस्तुति के माध्यम से दी और कहा कि वे शीघ्र ही एक बैठक चैम्बर के साथ करेंगे। श्री पाल ने जानकारी दी कि अंशदान विवरणी जमा करने के लिए १५ तारीख के बाद जो ५ दिन के समय की छूट दी जाती थी वह अब समाप्त कर दी गयी है। जिससे अब अंशदान विवरणी जमा करने की अंतिम तारीख २० के स्थान पर केवल १५ ही होगी। इसके बाद व्याज लगेगी तथा दंड का भी प्रावधान लागु होगा। श्री पाल अपेक्षा की कि नियोक्ताओं द्वारा कर्मचारियों को सरकार की विभिन्न आकर्षक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न जागरूक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाये।
