1. चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल मिला टोरन्ट पावर लि0 के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार जी से।
2. बैठक में टोरन्ट पावर लि0 द्वारा मौके पर ही किया गया समस्याओं का निस्तारण।
3. चैम्बर द्वार प्रेेषित विद्युत समस्याओं को बहुत ही गंभीरता से सुना टोरन्ट पावर लि0 के अधिकारियों ने।
4. विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिया सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन।
महोदय,
आज चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में टोरन्ट पावर लि0 के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में टोरंट पावर लि0 के उपाध्यक्ष संजय कुमार, महाप्रबन्धक राकेश गुप्ता, सहमहाप्रबन्धक विमर्श पंडित, जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र सिंह जी से मिला। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा 6 सूत्रीय प्रतिवेदन टोरन्ट पावर लि0 के उपाध्यक्ष जी को सौंपा गया जो कि निम्नप्रकार हैः-
1. स्लिप संख्या 705183945 को 1.5 वर्ष हो गया है किन्तु न्यू कनैक्शन नहीं दिया गया है।
2. कनैक्शन संख्या 705134334 मै0 अनुराग एंटरप्राईजेज पता डी-3 के बराबर फाउंड्री नगर आगरा के फैक्ट्री के गेट के सामने से बिजली की लाईन बहुत नीची है जिससे फैक्ट्री में आने-जाने वाले ट्रकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा किसी भी समय अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है। अतः जनहित मे विद्युत लाइन को ऊँचा करवाया जाये।
3. कनैक्शन संख्या 670290840 मै0 शिवम एजेन्सी 175/202 भावना ऐस्टेट सिकन्दरा आगरा में प्रतिष्ठान में विद्युत लोड को 5 किलोवाट से बढ़ाकर 20 किलोवाट किया जाये।
4. कनैक्शन संख्या 070099593 का विद्युत बिल चैक द्वारा जमा करने की अनुमति दी जाये।
5. चैम्बर के सम्मानित सदस्य सुनील गर्ग द्वारा अवगत कराया गया है कि पोइया नागला आशा में व्यक्तिगत गौसेवा के लिए नया कनेक्शन हेतु लगभग 4100 वर्ग गज ज़मीन है जो बाउंड्री से ढकी हुई है। गौशाला के लिए ज़मीन विकसित करने हेतु 3 किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। सर्वेक्षण के बाद, टोरंट ने मना कर दिया, हालाँकि सदस्य द्वारा आवश्यक अनुमान देने को तैयार था क्योंकि ट्रांसफार्मर गेट से 110 मीटर दूर है। इस परियोजना में कोई प्रदूषण नहीं है। साथ ही, ऑनग्रिट पर सौर ऊर्जा कनेक्शन भी लगाया जाएगा।
6. कनैक्शन संख्या 705102605 श्री केशव बंसल मकान नं0 21 अदानबाग एक्सटेन्षन, 100 फुट रोड दयालबाग ने निवास पर 5 किलोवाट का सोलर पावर सयंत्र लगवाया है लेकिन टोरंट पावर द्वारा नेट मीटरिंग नहीं कर रही है।
चैम्बर द्वारा प्रेषित एजेंडा के बिन्दु संख्या 01 के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि यदि किसी बिल्डिंग पर द0वि0वि0नि0लि0 का बकाया है तो वह आवेदनकर्ता को द0वि0वि0नि0लि0 के कार्यालय में संपर्क किया जाना चाहिये। द0वि0वि0नि0लि0 से आदेश जारी होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बिन्दु संख्या 2, 3 व 4 का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। बिन्दु संख्या 5 के सम्बन्ध मंे कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों से आख्या ली जायेगी। बिन्दु संख्या 6 में उन्होंने बताया कि नियमानुसार नेट मीटरिंग की जाती है। मल्टी स्टोरी पर नेट मीटरिंग की अनुमति नहीं है। यदि इस सम्बन्ध विभाग से आदेश प्राप्त होगा तो उसका पालन किया जायेगा।
टोरन्ट पावर लि0 के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने कहा कि चैम्बर द्वारा प्रेषित विद्युत समस्याओं को निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को भेजकर शीघ्र किया जायेगा। टोरन्ट पावर लि0 द्वारा चैम्बर को हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राकेश चौहान, पारस चंद जैन, गोविन्द प्रसाद सिंघल, शैलेश अग्रवाल, अनिल मदान, सुनील गर्ग, प्रदीप बंसल उपस्थित थे।