Monthly Archives: February 2022

Exporters Conclave 2022, Agra

  • एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन
  • फियो  कानपुर एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, भारत सरकार के सहयोग से निर्यातक सम्मेलन 2022 का किया गया आयोजन
  • सुनहरा दिख रहा है निर्यात का भविष्य
  • 400 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य की दिशा में अग्रसर
  • निर्यात अवसरों का पता लगाने के लिए जरूरी है राज्यों के साथ मजबूत चुनाव
  • फर्निश्ड स्टॉलों पर उत्पादों का किया गया प्रदर्शन
दिनांक 23 फरवरी 2022 को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में सायं 5:00 बजे से आगरा कॉन्क्लेव का आयोजन फियो कानपुर एवं भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सहयोग से किया गया।  केंद्र सरकार भारत से निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है और निर्यात में वृद्धि करने की दिशा में निर्यातकों की महत्वपूर्ण भूमिका है यह बात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारत सरकार के सचिव टेक्सटाइल उपेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कही।
चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि पियो कानपुर द्वारा आगरा के निर्यात व्यापार को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान है।  फियो कानपुर के द्वारा प्रतिवर्ष विदेश व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य एक या दो गतिविधियां आगरा में की जाती हैं।   इस हेतु हम फियो कानपुर के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उनके द्वारा इस वर्ष आगरा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. 

Objections & suggestions wrt Agra Master Plan 2031

  • मास्टर प्लान 2031 के संबंध में आपत्तियों एवं सुझावों के भेजने पर परिचर्चा
  • कागज पर सुनहरे सपने न देखकर धरातल पर कैसे उतरें उस पर किया जाए विचार 
  • मेट्रो को दिखाया ही नहीं है – हर कॉरिडोर पर पार्किंग फैसिलिटी होनी चाहिए 
  • यह केवल लैंड यूज़ प्लान (भू-उपयोग योजना) है – एक डेवलपमेंट प्लान होना चाहिए 
  • ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट प्लान नहीं है 
  • डेवलपिंग एरिया एवं डेवलप्ड एरिया को चिन्हित नहीं किया है 
  • कमर्शियल लैंड यूज़ को बढ़ाने की है जरुरत 
  • रिंग रोड का तीसरा चरण निर्माणाधीन है -एलाइनमेंट गलत दिखाया है और चौड़ाई भी गलत है 
  • मास्टर प्लान के प्राविधानों का बारीकी से अध्ययन है जरूरी 
  • आपत्तियां एवं सुझाव भेजने के लिए बढ़ाया जाये समय 
  • प्रयागराज,

Agra City Railway Station

  • सिटी स्टेशन को संरक्षित करने के लिए चेंबर निरंतर प्रयासरत 
  • स्टेशन पर विस्तृत जानकारी के साथ सूचना पट्ट लगाने की मांग 
  • सूचना पट्ट की मांग पर सीई/जी ने जताई असहमति – नहीं है पैसा
  • अपने पैसे से सूचना पट लगाने के लिए चेंबर तत्पर
  • रेलवे के चीफ इंजीनियर (जनरल) प्रयागराज जॉन को लिखा पत्र
चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा का  सिटी स्टेशन प्राचीनतम स्टेशनों में से एक है।  यह 118 साल पहले स्थापित हुआ था।  शहर के मध्य में होने से यह शहरवासियों के लिए रेल यात्रा के लिए बहुत ही सुगम है।  पूर्व में यहां से लगभग हर गंतव्य के लिए गाड़ियों का संचालन होता रहा है।  इस स्टेशन से आगरा शहर की स्मृतियां जुड़ी हुई है।  इस स्टेशन को हेरिटेज के रूप में सुरक्षित किया जाना आवश्यक है।  इस स्टेशन को संरक्षित करने के लिए चैंबर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  इस स्टेशन की इमारत को रखरखाव के साथ और अधिक बेहतरीन व सुंदर बनाने,