Slow Pace of STPI Construction

  • सॉफ्टवेयर  टेक्नोलॉजी  पार्क 
  • इस  साल  भी  दिसंबर   निकल  गया। 
  • आगरा  वासियों  को  किया  जा  रहा  है  गुमराह 
  • 2015 से  अब  तक  एक  मंजिल  भी  नहीं  बन  पायी  है। 
  • 6 मंजिला  पास  है  यह 
  • चेंबर  ने  जताई  गहरी  नाराजगी 
  • केंद्रीय  आईटी  मंत्री  को   लिखा  पत्र। 
  • दोनों  सांसदों  के  संज्ञान  मे  भी  डाला
  •  11 जनवरी 2021 को प्रकाशित समाचार में बताया था कि आगरा में आईटी पार्क का कार्य हो चूका है पूर्ण  – दिसंबर 2021 तक हो जायेगा संचालित  
  • कार्य आज तक नहीं हो सका है पूरा  
  • अभी कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता
  • 23 दिसंबर 2021 को आगरा में नवीन इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापना के लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शीघ्र कार्य पूर्ण होने के लिए दिया था आश्वासन 
  • अपने अधीनस्थ को तत्काल जारी किए थे निर्देश
  • आईटी पार्क आगरा की एक महत्वाकांक्षी योजना है  – चालू होने से आगरा का रुकेगा ब्रेन ड्रे
  • हम  आई  टी  पार्क  लेकर  रहेंगे।
  • प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में आईटी सिटी की हो स्थापना 
शास्त्रीपुरम के डी ब्लॉक में निर्माणाधीन आईटी पार्क (एसटीपीआई पार्क) को देखा गया जिसमें निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से चलता पाया गया कि यह कहा नहीं जा सकता कि अभी इस कार्य में कितना समय लगेगा। चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि छह-सात माह पूर्व निर्माणाधीन एसटीपीआई इमारत की 1 मंजिला इमारत पर लेंटर डाला गया था जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। ज्ञातव्य हो कि यह परियोजना 2 दशकों के अधिक समय से चल रही है।  प्रतीक्षा का यह इतना लम्बा समय हो चूका है जिससे आगरा वासी प्रतीक्षा करते करते परेशान हो चुके  हैं।   अभी भी कोई समयबद्ध तरीके से कार्य नहीं हो रहा है। यह बहुत ही चिंता का विषय है कि रोजगार के अभाव में आगरा की युवा पीढ़ी का आगरा से लगातार ब्रेन  हो रहा है।  एसटीपीआई के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने इसे शीघ्र संचालित करने के लिए चेंबर द्वारा समय-समय पर सभी विभागों एवं माननीय  मंत्रियों को पत्र लिखे गए हैं। डिजिटल उत्तर प्रदेश कैंपेन के अंतर्गत यूपी में सात नए इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित किये जाने के दौरान दिनांक 23 12 2021 को आगरा में एक नवीन इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी, राजीव चंद्रशेखर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री – विधि एवं न्याय, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा लोकार्पण किया गया था।  इस अवसर पर नेशनल चेबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मंत्री महोदय से मिला था।   उन्हें अवगत कराया था कि कई वर्षों से निर्माणाधीन आईटी पार्क अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिसमें आईटी राज्य मंत्री महोदय ने निर्माणाधीन आईटी पार्क के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में चेंबर की मांग पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि आईटी पार्क का कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही हेतु उन्होंने अपने अधीनस्थ को तत्काल निर्देश भी जारी किए थे।
चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल आगे कहा की माननीय मंत्री जी से यह भी अनुरोध किया गया था कि  चेंबर काफी लंबे अरसे से आगरा में आईटी सिटी की मांग कर रहा है।  टीटीजेड में होने के कारण आगरा में उद्योगों पर तदर्थ रोक लगी हुई है जिसमें केवल प्रदूषण रहित उद्योग ही खुल सकते हैं। आईटी उद्योग सबसे अच्छा विकल्प है जो आगरा के लिए हर तरह से उपयुक्त है।   चुनाव  बाद  मुहिम  को  तेज  करेंगे  और  आगरा  को  मिनी  बंगलौर  बनाने  का  प्रयास  करेंगे। आईटी  राज्य  मंत्री  वायदा  कर  चुके  है  इसके  प्रत्यक्ष  गवाह  हमारे  सांसद  विधि एवं न्याय  राज्य  मंत्री  श्री  बघेल  जी  है।
 केंद्रीय राज्य आईटी मंत्री के साथ बैठक में चैम्बर की मांग का जोरदार समर्थन करते हुए सांसद श्री बघेल ने आगरा में आईटी सिटी का जोरदार समर्थन किया।   इस पर आईटी राज्य मंत्री महोदय ने कहा कि आगरा को मिनी हैदराबाद या मिनी बेंगलुरु न बनाकर “बड़ा आगरा’ बनाया जाएगा।
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को लिखे पत्र में मांग की गई है कि आगरा के निर्माणाधीन आईटी पार्क को समयबद्ध योजना के तहत कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश जारी करें तथा आगरा में प्रस्तावित 1050 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर मैं आई टी सिटी स्थापित किए जाने के आदेश जारी करें क्योंकि आगरा आईटी  सिटी के लिए हर प्रकार से उपयुक्त है।
आईटी सेल के चेयरमैन मयंक मित्तल ने कहा  कि आगरा में आईटी पार्क शीघ्र से शीघ्र चालू होना चाहिए क्योंकि आगरा में टीटी जेड होने से उद्योगों पर लगी बंदिशों  के कारण आईटी उद्योग आगरा के लिए एक मात्र उपयुक्त उद्योग है।  एसटीपीआई के शीघ्र चालू होने से आगरा का निरंतर  विकास हो सकेगा।
उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल एवं कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने कहा है कि आगरा में निर्माणाधीन आईटी पार्क में कार्य की गति को बढ़ाने के लिए माननीय सांसदों एवं मंडलायुक्त महोदय को भी अनुरोध किया जा रहा है ताकि यह कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके।