Press note on Increasing Toll rate

आगरा। आगरा से दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर (NHAI-2) द्वारा पुनः टोल की दरें बढ़ायें जाने पर नेशनल चैम्बर द्वारा रोष प्रकट किया गया। सदस्यों का मानना था कि इस रोड के सिक्सलेनीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों कोे बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है एवं समय भी अधिक लग रहा है। नियमानुसार रोड टैक्स उसी स्थिति में वसूला जाना चाहिए जब कार्य पूर्ण तथा निर्माण उच्च स्तर का हो। यह कार्य प्रारम्भ होने के बाद एक बार पहले भी दर्रे बढ़ाई जा चुकी हैं। अतः पुनः इन दरों का बढ़ाया जाना जनता के साथ एक प्रकार का विश्वासघात प्रतीत होता है।

चैम्बर ने चेयरमैन नेशनल हाईवे से दरों में वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग की है। रोष प्रकट करने वालों में अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, उपाध्यक्ष संजय गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप जिन्दल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षयोगेन्द्र सिंघल, पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, अनिल अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि प्रमुख थे।
नोटः- वाहन चालको से भी अपील है कि वे टोल पर उलब्ध शिकायत पुस्तिका में एवं मेल तथा बेबसाईट www.nhai.gov.in, www.nhai.org पर अपनी शिकायत दर्ज करायें।