NHAI अधिकारियों के साथ बैठक

दिनांक 15-5-2018 को दोपहर 12 बजे चैम्बर सभागार में NHAI अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें NHAI अधिकारियों के साथ एनएच-2 पर दोनों ओर सर्विस लेन एवं अन्य निर्माण कार्यों के संबध में जन सुविधाओं हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
गौरलतव है कि सिक्स लेनीकरण कार्य के बाद सर्विस लेन पर आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में चैम्बर द्वारा एनएचएआई को पत्र द्वारा अवगत कराया गया था उसी पत्र का संज्ञान लेते हुए NHAI द्वारा अपने दो अधिकारियों को चैम्बर में समस्याओं को समझने व वार्ता करने के लिए भेजा। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि मई माह के अंत तक या अधिकतम जून माह के प्रथम सप्ताह तक सिकन्दरा से वाटर वक्र्स चैराहे तक सिक्सलेनीकरण में अधूरे कार्य जैसे स्ट्रीट लाइट, चैराहों पर सौन्दर्यीकरण एवं एलईडी लाइट, सर्विस लेन, दोपहिया वाहन एवं पैदल पथ आदि सभी कार्य पूर्ण हो जाऐंगे। सुल्तानगंज की पुलिया पर मन्दिर के कारण चैड़ीकरण में समस्या आ रही है जिस पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही चल रही है। शीघ्र समाधान होने की सम्भावना है। 10 फुटओवर ब्रिज प्रस्तावित हैं जिस पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावति है इस कार्य में कुछ बाधाऐं है जो प्रशासन स्तर पूर्ण की जाएगी। चैम्बर के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ पहल करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि वाटर वक्र्स चैराहे के निकट सर्विस लेन के कार्य में गंगाजल परियोजना के अन्तर्गत बिछाई जाने वाली पाईप लाइन के कारण देरी हो रही है। NHAI अधिकारियों द्वारा चैम्बर प्रशासन स्तर पर इस संबध में सहयोग की मांग की। सुल्तानगंज की पुलिया जो मुख्य चैराहे के रूप में उभर कर आया है। के चैड़ीकरण हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा नाले के सुदृढ़ीकरण किये जाने के बाद सर्विस लेन का कार्य पूर्ण किया जा सकेगा और उसके बाद इस चैराहे पर हो रहे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। NHAI अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हाईवे पर रोडवेज बसों के ठहराव के कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। चैम्बर के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि इस संन्दर्भ में संबन्धित विभाग को पूर्व में भी अवगत कराया दिया गया है। शीघ्र ही उन्हें अवगत कराया जाएगा। चैम्बर के साथ प्रत्येक सप्ताह NHAI अधिकारीगण समन्वय बनाये रखेंगे। खंदारी से वाॅटर वक्र्स चैराहे तक दोनों ओर सर्विस लेन पर जो अतिक्रमण हो रहा है, को हटाया जाना आवश्यक है। इस हेतु चैम्बर प्रशासन के साथ पहल करेगा। नागरिक सुरक्षा एवं शहरी विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानगंज चैराहे पर मुगल रोड की ओर पुलिया के चैड़ीकरण एवं अन्य अवरोधों के संदर्भ में पूर्व में आगरा के मेयर श्री नवीन जैन जी को भी अवगत कराया था। मेयर महोदय ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया था। पुलिया के चैड़ीकरण एवं नाले के सुदृढ़ीकरण के बाद सर्विस लेन का कार्य पूरा होने पर इस चैराहे पर हो रहे जाम की समस्या का समाधान सदैव के लिये हो जायेगा।
  • अधिकतक जून के प्रथम सप्ताह तक सिकन्दरा से वाटरवक्र्स चैराहे तक एनएच-2 पर NHAI द्वारा सभी कार्य हो जायेंगे सम्पूर्ण।
  • प्रस्तावित 10 फुटओवर ब्रिज के कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने के लिये चैम्बर करेगा NHAI एवं प्रशासन के साथ पहल। 
  • गंगाजल परियोजना की पाइप लाइन के क्राॅस करने के कारण वाॅटर वक्र्स के समीप सर्विस लेन के कार्य में हो रही है देरी।
  • सुल्तानगंज चैराहे पर नगर निगम द्वारा मुगल रोड की ओर जाने वाली पुलिया के चैड़ीकरण एवं अब्बूलाला की दरगाह से कमला नगर सी-ब्लाॅक की ओर स्थित नाले के सुदृढ़ीकरण होते ही सुल्तानगंज चैराहे पर हो रहे जाम की समस्या का हो जाएगा समाधान।
  • सुल्तानगंज की पुलिया पर मन्दिर की स्थानान्तरित करने के लिए चैम्बर करेगा प्रशासन के साथ बैठक।
  • चैम्बर विभागों के साथ कार्यों में गति लाने के लिए करेगा अनुसरण। 
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष राजीव तिवारी, नागरिक सुरक्षा एवं शहरी विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सदस्य श्रीकिशन गोयल, संजय गोयल एवं NHAI अधिकारियों में रामाचन्द्रा एवं वीरेन्द्र  मुख्य रूप से उपस्थित थे।