New President & Team assumes charge of National Chamber

  • नवीन सत्र 2022-23 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष शलभ शर्मा ने किया पदभार ग्रहण
  • बताईं अपनी प्राथमिकताएं
  • चलेंगे सबको साथ लेकर
  • उद्योग-व्यापार के साथ-साथ जन समस्यायों का भी रखेंगे ध्यान
दिनांक 1 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे चैम्बर भवन में वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष शलभ शर्मा ने अपने साथी उपाध्यक्ष मयंक मित्तल, संजय कुमार गोयल एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पदभार ग्रहण किया और पदभार ग्रहण करने से पूर्व परमपरा के अनुसार पूजा अर्चना की।   इस अवसर पर तमाम पूर्व अध्यक्षों ने नई कार्यकारिणी को अपनी  शुभकामनाएं प्रेषित की और चैम्बर की गतिविधियों में अपना मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष शलभ शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर  अपनी प्राथमिकताएं बताई और कहा कि उद्योग एवं व्यापार के साथ-साथ जन सामान्य की समस्याओं को भी ध्यान में रखा जाएगा क्योंकि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उद्योग एवं व्यापार मूल रूप से जन सामान्य जुड़े हैं और जन सामान्य की समस्यायों से प्रभावित होते  हैं। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व अध्यक्षों के सुझावों  के अनुसार आगरा में आई टी उद्योगों को बढ़ावा देने, एमएसएमई इकाइयों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, विभिन्न लंबित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, रखरखाव सम्बंधित कार्यों पर नियमित रूप से  विभागों के साथ कार्यवाहियां करने आदि पर प्राथमिकता से कार्य किये जायेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल जी ने शुभकामनाएं देते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों से सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया और बताया कि संस्थाएं पाठशाला की तरह होती हैं।  इसमें जितना अधिक सक्रिय होगा उतना ही अधिक ज्ञानवर्धन होगा।  पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा नई कार्यकारिणी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया और कहा कि गत वर्ष के कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।  आगरा के उद्योग एवं व्यापार के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किया जाए और उस पर योजना बनाकर कार्य किया जाए। पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरुप गोयल, अतुल कुमार गुप्ता,  सीताराम अग्रवाल,  शिव कुमार अग्रवाल,अशोक कुमार गोयल,  राजीव अग्रवाल ने भी नई कार्यकारिणी को शुभ कामनाएं  दी एवं सुझाव प्रेषित किये तथा चैम्बर की गतिविधियों में सहयोग देने का वचन दिया।
निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा  परिचय कराते हुए अपने उद्योगों से संबंधित समस्याओं को पटल पर रखा और सुझाव प्रेषित किए।
अध्यक्ष महोदय द्वारा सुझावों एवं समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया के सभी को साथ लेकर चेंबर की कार्यवाहियां आगे बढ़ाई जाएगी।  पिछले वर्ष के कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।  निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल जी के साथ मिलकर उन्हें पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
इस परिचयात्मक बैठक के अवसर पर अध्यक्ष शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष मयंक मित्तल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य सचिन सारस्वत, राकेश मित्तल, दिनेश कुमार महेश्वरी, दिलीप शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल (पेंट), दिनेश कुमार जैन, अतुल कुमार बंसल, मनोज बंसलचंद्र मोहन खंडेलवाल, राजकुमार भगत, मनीष बंसल, शंभू कुमार अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल, सतीश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्षों में के के पालीवाल,एसपी फ़रसैया, शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा,  शिव कुमार अग्रवाल,  महेंद्र कुमार सिंघल,  अतुल गुप्ता, अशोक कुमार गोयल,  श्रीकिशन गोयल,  राजीव अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंघल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।