Foundation Day Celebration of Chamber

दिनांक 25-08-2018 को सायं 6ः00 बजे ‘अग्रवन’ वाॅटर वक्र्स चैराहा, आगरा में चैम्बर का 70वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मानया गया। समारोह का शुभारम्भ चैम्बर के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी ने मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा जी, लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश व अन्य मंचासीनों के साथ नेशनल चैम्बर आॅफ इंडस्ट्रीज एण्ड काॅमर्स, यूपी, आगरा के संस्थापक स्वः श्री कृष्ण प्रसाद भार्गव जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जलित करके किया। चैम्बर अध्यक्ष राजीव तिवारी द्वारा अपने स्वागत भाषण में चैम्बर के परिचय व कार्याें पर संक्षिप्त रूप में प्रकाश डाला गया। इस मौके पर संस्था के बड़ी संख्या सदस्यगण मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठताक्रम के अनुसार 25 वर्ष से अधिक निरन्तर सदस्यता रखकर संस्था को अपना विशेष योगदान देने वाले अर्थात् वर्ष 1993 के समय से सदस्यता ग्रहण करने वाले 8 वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में श्री पूरन डावर जी – मै0 डाॅवर फुटबीयर इण्डस्ट्रीज, श्री प्रमोद कुमार जैन जी- मै0 पी सी कोसमा सोप लि0, श्री नारायन बहरानी जी-मै0 साई एक्सपोटर्स, श्री हरीष चन्द कत्याल जी – मै0 कत्याल इण्डस्ट्रीज,   श्री एस.पी. गुप्ता जी- मै0 हनुमान इण्टरप्राईसेज, श्री एस.एस. गुप्ता जी – मै0 पंकज सेल्स एजेन्सीज,    श्री वी.के. अग्रवाल जी – मै0 गोपाल आॅयरन फाउण्ड्री, श्री हस्मुख बंसल जी – मै0 बी.के. कास्टिंग आदि मौजुूद रहे। सम्मान की श्र्ृख्ला में द इन्सटियूट आॅफ इण्डियन आॅयरन फाउण्ड्री मैन के अध्यक्ष चयनित किये जाने पर श्री शशि कुमार जैन एवं फैडरेशन आॅफ कोल्ड स्टोरेज ऐसो0 आॅफ इण्डिया के अध्यक्ष चयनित किये जाने पर श्री राजेश गोयल जी को सम्मानित किया गया।
आगरा के उद्योग एवं व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में तथा चैम्बर के विकास व वृद्धि में विशेष सहयोग के लिये चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री अनिल वर्मा जी को ‘‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने लाइफ टाइम अचिवमेन्ट अवार्ड प्राप्तकर्ता के जीवन परिचय पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बडे़ गौरव की बात है कि आज हम सभी इस संस्था के 70वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने हेतु हर्ष एवं उल्लास के साथ एकत्रित हुए हैं उन्होंने कहा कि यह संस्था सन् 1949 में स्थापित हुयी थी और उनके द्वारा संस्था की स्थापना से लेकर अबतक हुए मुख्य कार्यक्रमों का वर्णन किया गया। अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अतिथि का ध्यान आगरा की इकाईयों जो अधिकांशतः लघु इकाईया हैं समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त आगरा की ज्वलंत व दीर्घ कालीन लंबित समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आगरा के विकास एवं आगरा की समस्याओं के निस्तारण हेतु केंद्र व राज्य स्तर पर संबन्धित मंत्रियांे से चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल व्यक्तिगत रूप से भेंट कर चुका है जिसमें मंत्री महोदयों द्वारा सकारात्मक कार्यवाही के आश्वासन दिये गये हैं। उद्योग एवं व्यापार के साथ-साथ शहर के विकास में भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में पधारे सांसद बाबू लाल कहा कि वह सदैव व्यापरियों की लड़ाई में ष्शामिल रहे है तथा भविष्य में व्यापारियों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चले। महापौर नवीन जैन ने भी व्यापारियों आष्शावस्त किया कि जब भी व्यापारियों को उनकी जरूरत होगी। वह तुरन्त व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हाजिर मिलेंगे। कार्यक्रम में उपलोकायुक्त श्री ष्शम्भु सिंह यादव ने कहा कि लोकायुक्त संगठन में भ्रश्ष्टाचार के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जा सकता है। इसकी पूरी जानकारी देने के लिए आगरा में हमारी पूरी टीम आगरा आकर आगरावासियों को जागरूक करेगी।
उपलोकायुक्त अपने संक्षिप्त भाषण में व्यापारियों से कहा कि स्व विवेक से व्यापार करने में सदैव सफलता मिलती है। और साथ ही उनका कहना था कि यदि व्यापारी संगठित होगा तो सफलता भी निश्चित होगी।
उच्च न्यायिक सेवाऐं श्री राकेश कुमार ने व्यक्त किया कि आज का जीवन बिना उद्योग के सम्भव नहीं है। गर्भस्थ शिशु की मां को टीका लगवाने की आवश्यकता होती है जो बिना उद्योग के सम्भव नहीं है। मीडिया समन्वयक एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
चैम्बर के इस 70वें स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने में राजनीतिक प्रतिनिधियों व सराकारी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर  उत्तर मध्य रेलवे की वरिष्ठ वाणिज्यक प्रबन्धक आशुतोष सिंह, पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, वाजिद निसार, रहीसुददी, बीएसएनएल के सहायक महाप्रबन्धक कुन्दन सिंह आदि मुख्य रूप  से उपस्थित थे।
चैम्बर के सदस्यों द्वारा भारी संख्या में भाग लिया गया। जिनमें मुख्य रूप  से चैम्बर के अध्यक्ष राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष विनय मित्तल, उपाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल तथा आयोजन समिति के चेयरमैन महेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द गुप्ता, के.के. पालीवाल, सत्यप्रकाश फरसैया, राजकुमार अग्रवाल, केसी अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वाष्र्णेय, प्रेम सागर अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, योगेन्द्र कुमार सिंघल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, भुवेश अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, सदस्यों में श्रीकिशन गोयल, डाॅ0 बब्बू साहनी, वीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, एस.एन. अग्रवाल, डाॅ0 रीता अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश कुमार जैन, पराग सिंघल सुनील राजपूत, मनीष गर्ग, मनीष दौनेरिया, राजीव अग्रवाल आदि मुख्य रूप  से उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष श्री अमर मित्तल जी द्वारा दिया गया।